फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New scheme to improve the traffic system: Route of buses will be diverted during the lifting of wheat, 20 additional jawans will handle the front

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नई योजना : गेहूं के उठान के दौरान होगा बसों का रूट डायवर्ट, 20 अतिरिक्त जवान संभालेंगे मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
New scheme to improve the traffic system: Route of buses will be diverted during the lifting of wheat, 20 additional jawans will handle the front
सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। फसली सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापक स्तर पर मंथन किया। इस दौरान नगर परिषद, यातायात पुलिस, आरटीए विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने चर्चा की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंथन के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए। ताकि शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े। फसली सीजन में भारी वाहनों की संख्या बढ़ने पर बसों का रूट डायवर्ट किया जाए। इतना ही नहीं मंडी में जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए 20 अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की आवक शुरू होने वाली है। हालांकि सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है लेकिन फसल अभी मंडी में नहीं पहुंची है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में फसल लेकर आएंगे। इसलिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है। इतना ही नहीं गेहूं उठान होने के बाद गोदामों में शिफ्ट किया जाएगा। इसलिए गोदामों के आसपास रास्ता जाम न हो, इसके लिए भी प्रबंध किए जाने हैं। हिसार रोड और रानियां रोड सहित अन्य जगहों पर गेहूं का स्टॉक रखने के लिए गोदाम हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए अनाज मंडी क्षेत्र में 20 अतिरिक्त पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

उठान कार्य शुरू होते ही बसों का रूट किया जाएगा डायवर्ट
हिसार रोड और कंगनपुर रोड पर गोदाम हैं। गेहूं उठान शुरू होगा तो यहां से बसों का संचालन संभव नहीं है। ऐसे में गेहूं उठान शुरू होने के बाद बसों का रूट डायवर्ट करते हुए संचालन शहर के बीच से किया जाएगा। बसें अभी महाराणा प्रताप से होकर गुजरती हैं लेकिन भारी वाहन आने के कारण दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के चालान के निर्देश, ट्रैफिक लाइट भी ठीक करवाने की हिदायत
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों की बैठक के दौरान जहां एक ओर आरटीए को निर्देश दिए हैं कि भारी ओवरलोड वाहनों के चालान किए जाएं। किसी भी स्थिति में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त ना करें। दूसरी तरफ शहर के विभिन्न चौराहों पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट भी ठीक करवाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम जयवीर यादव, एसडीएम शंभू राठी, एसडीएम राजेश पूनिया, सीटीएम अजय सिंह, आरटीए हीरा सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल, ईओ नगर परिषद संदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमलदीप राणा, वन विभाग से डीएफओ, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पाइपलाइन बिछाने के बाद अधूरे छोड़ दिए गड्ढे, अब पुलिस ने लिखा नप को पत्र
हिसार रोड पर नगर परिषद की ओर से पाइपलाइन बिछाई गई है। बस स्टैंड से लेकर खैरपुर पुलिस चौकी तक ठेकेदार ने अधूरे गड्ढे छोड़ दिए। ऐसे में करीब 20 फुट की सड़क केवल 5 फुट की रह गई। यहां बसें और भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पूरा दिन जाम की स्थिति रहती है। पुलिस ने नगर परिषद को पत्र लिखकर स्थिति में सुधार के निर्देश दिए हैं।
डीसी ने ये जारी किए निर्देश
-ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने वालों, ड्राइविंग करते समय मोबाइल व नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

-आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में भी जागरूक करें।
-सड़कों पर मार्किंग की जाए और सांकेतिक बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करें।
-सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों की छंटाई करवाई जाए।
-ब्लैक स्पॉट के संबंध में गंभीरता से कार्य करें और दुर्घटनाओं के कारण जानकर उन्हें दूर करवाएं।
-मार्किंग व लाइटिंग के साथ-साथ पेड़ों पर भी पेंट करवाया जाए।
-नगर परिषद शहर में संभावित दुर्घटना प्वाइंटों पर लगे फ्लैक्स को तुरंत प्रभाव से हटाए।
-अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने वालों के चालान किए जाए।
-नेशनल हाईवे पर अवैध कटों का सर्वे करवा कर उन्हें बंद करवाएं और हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों का ठीक करवाएं।
-जिलोके दोनों टोल को आरटीए टीम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस, क्रेन आदि आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाएं।
शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा अनाज मंडी में फसली सीजन में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात करेंगे। इतना ही नही जरूरत पड़ने पर बसों का रूट भी डायवर्ट किया जाएगा।
-बहादुर सिंह, प्रभारी, यातायात थाना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed