फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   new dakmandal in sirsa

Sirsa News: सिरसा में नए डाक मंडल का गठन, सिरसा और फतेहाबाद जिले होंगे शामिल

Sun, 01 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
new dakmandal in sirsa
एक नवंबर से लागू हुई नई व्यवस्था, 301 डाकघरों का होगा संचालन; मंडल का मुख्यालय सिरसा में बनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सिरसा में एक नए डाक मंडल का गठन किया है। यह नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो गई है। इस मंडल में सिरसा और फतेहाबाद जिलों को शामिल किया गया है।
नवगठित मंडल का मुख्यालय सिरसा में स्थापित किया गया है। इस निर्णय से दोनों जिलों में डाक सेवाओं के संचालन, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधीक्षक डाकघर, हिसार मंडल अनिल कुमार रोज ने इस पहल के लिए हरियाणा सर्कल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल मनीषा बंसल बादल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मनीषा बंसल बादल की दूरदर्शी सोच और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत पूर्ववर्ती हिसार डाक मंडल को विभाजित कर दो स्वतंत्र डाक मंडलों का गठन किया गया है। पहले हिसार डाक मंडल के अंतर्गत हिसार, हांसी, सिरसा और फतेहाबाद जिले आते थे।
अब सिरसा और फतेहाबाद को अलग डाक मंडल के रूप में व्यवस्थित किया गया है। हिसार और हांसी क्षेत्र पूर्ववर्ती मंडल में ही रहेंगे।
प्रशासनिक पुनर्गठन
भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की है। हिसार डाक मंडल को विभाजित कर दो स्वतंत्र डाक मंडलों का गठन किया गया है। इस फैसले से दोनों जिलों में डाक सेवाओं के संचालन, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर कार्यों के संचालन और समस्याओं के समाधान में भी सुविधा मिलेगी। अनिल कुमार रोज ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल मनीषा बंसल बादल की दूरदर्शी सोच को सराहा।

नए सिरसा मंडल की संरचना
नवगठित सिरसा डाक मंडल में सिरसा और फतेहाबाद जिले शामिल किए गए हैं। इसका मुख्यालय सिरसा में स्थापित किया गया है। इस मंडल के अंतर्गत कुल 301 डाकघर संचालित होंगे। इनमें एक प्रधान डाकघर, 34 उप डाकघर और 266 शाखा डाकघर शामिल हैं। हिसार डाक मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों के योगदान की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed