{"_id":"6ae7818c37eed43f1805346e","slug":"combine-tractor-burnt-by-hightension-line-sirsa-news-c-128-1-sir1007-167831-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 11 केवी लाइन की चपेट से कंबाइन में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 11 केवी लाइन की चपेट से कंबाइन में आग
Sun, 01 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रोड़ी । मलड़ी में आग की चपेट में आई कंबाइन____ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव मलडी में धान की कटाई के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर और कंबाइन मशीन में आग लग गई। इस हादसे में ट्रैक्टर की तेल की टंकी और इंजन सहित कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा।
गनीमत रही कि किसान और ट्रैक्टर चालक ने समय रहते अपनी जान बचा ली जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। किसान सनमदीप सिंह नंबरदार अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के ऊपर लगी छतरी खेत से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।
तारों के संपर्क में आते ही अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रैक्टर व कंबाइन मशीन इसकी चपेट में आ गए। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सनमदीप सिंह और ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं। खेतों में कृषि कार्य करने वाले किसानों की सुरक्षा पर खतरा बना है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रोड़ी क्षेत्र में पहले भी ढीले बिजली के तारों के कारण दो युवकों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, बुर्ज कर्मगढ़ में भी बिजली के तारों से जुड़ा हादसा हो चुका है। गांवों और खेतों से गुजरने वाले ढीले तारों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाया जाए। संवेदनशील स्थानों पर तारों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों की जांच भी की जाए।