फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   satsang in dera jamalwali

सिमरन और निष्काम सेवा ही संतों के जन्मदिन पर सच्ची भेंट : संत बिरेन्द्र सिंह

Sun, 01 Nov 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
satsang in dera jamalwali
कालांवाली। डेरा जगमालवाली में मैनेजर साहिब के जन्मदिन पर आयोजित विशाल सत्संग में साधसंगत को प्र
डेरा जगमालवाली में साधसंगत को दिया आत्मचिंतन और सेवा का संदेश
विज्ञापन



फोटो - 28

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डेरा जगमालवाली में 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मैनेजर साहिब का जन्मदिन मनाया गया। यह आयोजन भंडारे और विशाल सत्संग के रूप में पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधसंगत ने पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाया।
संत बिरेन्द्र सिंह ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने मैनेजर साहिब के जीवन, विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संत ने कहा कि संतों के जन्मदिन पर भौतिक उपहार के बजाय भजन-सिमरन करना सच्ची भेंट है।
विज्ञापन

संत बाहरी दिखावे से नहीं बल्कि सच्चे सिमरन से प्रसन्न होते हैं। इंसान को सांसारिक कार्यों की तरह भजन-सिमरन के लिए भी समय निर्धारित करना चाहिए। संत सिमरन के बदले सांसारिक सफलता की गारंटी नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे आत्मिक सुख का मार्ग दिखाते हैं। जीवन में दुख-परेशानियां आती रहती हैं। सिमरन से आत्मा इतनी मजबूत होती है कि व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना कर पाता है।
जन्मदिन पर करना चाहिए आत्मचिंतन
संत ने जीवन की नश्वरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंसान हर गुजरते दिन के साथ अपनी अंतिम मंजिल के करीब पहुंच रहा है। जन्मदिन पर केवल केक काटकर खुशियां मनाने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए। बीते वर्ष में भजन-सिमरन और निष्काम सेवा में क्या हासिल किया, इस पर विचार करें। इंसान का जीवन क्षणभंगुर है और वह अहंकार में डूबा रहता है।


परमात्मा का वास भीतर
संत बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि परमात्मा को पहाड़ों या जंगलों में खोजने की आवश्यकता नहीं है। वह इंसान के अपने शरीर रूपी मंदिर में ही विराजमान है। संतों का उद्देश्य धर्मों के नाम पर विवाद पैदा करना नहीं है। वे सोई हुई आत्मा को जगाकर मानवता को सही मार्ग दिखाते हैं। कबीर साहिब जैसे संतों ने भी ध्यान और सिमरन को परमात्मा प्राप्ति का मार्ग बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed