{"_id":"906d6dbafe2d631cc83a9a37ff0ee8cd","slug":"neat-cattle-truck-filled-brought-except-ran-jodpuria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक भरकर लाए गोवंश, जोधपुरिया में छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक भरकर लाए गोवंश, जोधपुरिया में छोड़कर भागे
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर रात गांव जोधपुरिया में कुछ लोगों द्वारा गायों को छोड़ने व वाहन से जबरदस्ती नीचे गिराने से हुई गोवंश की मौत को लेकर ग्रामीणों व गोशाला समिति के सदस्यों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
उन्होंने शुक्रवार सुबह खारियां- सिरसा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर एक एक घंटा बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी गोशाला समिति के प्रधान रामनिवास, निर्वतमान सरपंच सुरेंद्र, नत्थूराम गोदारा, जगदीश आदि ने बताया कि वीरवार रात को अज्ञात लोग गांव में गायों व सांडों को छोड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके गांव में वाहन से पशुओं को जबरदस्ती धकेल कर उतारा गया है जिससे दो सांडों की मौत हो गई और अनेक गाय व सांड जख्मी हो गए। गांव में छोड़ी गई गाय व सांडों की हालत देखकर बाबा सोमनाथ गोशाला के सदस्यों व ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।
शुुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों को मृत गाय मिली तो सूचना पूरे गांव में फैल गई। रोषस्वरूप ग्रामीण खरियां-सिरसा मार्ग पर एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित होने के कारण वहां से गुजरने वालों वाहन जाम में फंस गए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद रानियां व बड़ागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
इसके बाद ग्रामीणों ने लावारिस आवारा घूम रही गायों को गोशालाओं में पहुंचाया तथा मृत गायों को भी ले जाने के लिए ठेकेदार को फोन कर दिया।
कुछ समय बाद ठेकेदार भी इन गांवों से मृत गायों को ले गया और हड्डारोड़ी में फेंक आया। रानियां थाना के प्रभारी दलीप सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।