फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NCB raid in Chormar, lock found hanging in smuggler's house

Sirsa News: एनसीबी की चोरमार में रेड, तस्कर के घर लटका मिला ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
NCB raid in Chormar, lock found hanging in smuggler's house
ओढां। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम ओढां थाना क्षेत्र के गांव चोरमार खेड़ा में खोजी कुत्ते को साथ लेकर एक नशा तस्कर के यहां छापा कार्रवाई करने पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि गांव चोरमार खेड़ा निवासी एक व्यक्ति नशा तस्करी में लंबे समय से संलिप्त है। वह पंजाब के नशे के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद टीम निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त रूप से छापा कार्रवाई करने पहुंची। लेकिन तस्कर के घर पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन

जिसके बाद टीम ने उसके अन्य संभावित ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। बता दें कि आरोपी के खिलाफ ओढां, कालांवाली व डबवाली में एनडीपीएस के कई मुकदमे दर्ज हैं। ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उक्त कार्रवाई एनसीबी द्वारा की गई थी। इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं। गौरतलब है कि नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बीते 5 दिन पूर्व गांव मलिकपुरा में भी अवतार सिंह उर्फ तारी व हरपाल सिंह के घरों में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम को अवतार सिंह के घर से 1 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। टीम ने अवतार सिंह को गिरफ्तार किया था। यूनिट डीएसपी दलीप सिंह ने बताया की नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed