फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nationwide strike today, services of various departments will remain closed

Sirsa News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, विभिन्न विभागों की सेवाएं रहेंगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nationwide strike today, services of various departments will remain closed
सिरसा। केंद्रीय ट्रेड यूनियन कर्मचारी संगठनों और राज्य के फेडरेशन के आह्वान पर 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इसमें सभी यूनियन भाग लेंगी और सरकारी विभागों की सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनियनों ने इस संबंध में पहले ही घोषणा कर दी है। वहीं, सर्व कर्मचारी संघ और संयुक्त किसान मोर्चा तले कर्मचारी एकजुट होंगे और प्रशासन के खिलाफ मांगों के लिए नारेबाजी करेंगे।
विज्ञापन

हड़ताल के लिए पहले ही कर्मचारी अपने-अपने विभागों में ज्ञापन सौंप चुके हैं। ऐसे में बुधवार को रोडवेज, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, जिला प्रशासन की सेवाएं, नगर परिषद की सेवाएं प्रभावित होंगी। वहीं, एचकेआरएन कर्मचारियों की भूमिका हड़ताल में क्या रहेगी, उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
फायर ब्रिगेड यूनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ व रणवीर फगोड़िया ने बताया कि सभी ब्लॉक के प्रधान रानियां से गुरमेल प्रधान, ऐलनाबाद से सुरेंद्र खिचड़, कालांवाली से बलदेव प्रधान व डबवाली से पवन बिश्नोई के साथ बैठक की गई है। हड़ताल के लिए रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि फायर के कर्मचारियों की हड़ताल में भागीदारी के लिए महानिदेशक अग्निशमन को संघ ने पत्र भी लिख रखा है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों की हुई बैठक
सर्व कर्मचारी संघ सयुंक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने गांव सुरेरा में बैठक की। बैठक में गांव सुरेरा के सरपंच सत्यनारायण ने भाग लिया। इसी कड़ी में गांव बणी में कर्मचारी एवं मजदूर संगठन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रेम लता ने की। गांव मेहनाखेड़ा में बैठक की अध्यक्षता कुलदीप शर्मा एवं प्रधान सीता देवी ने की। सर्व कर्मचारी संघ नेता राजेश भाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान ने सयुंक्त किसान सयुंक्त मोर्चे के नेता सुरजीत सिंह ने बताया कि टीमों की ओर से लगातार किसानों संगठनों, मजदूर संगठनों से संपर्क किया गया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।


रोडवेज कर्मचारियों की नारेबाजी, हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
हरियाणा रोडवेज के सभी कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते सरकार के खिलाफ नेताओं ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे के बाद हड़ताल शुरू हो जाएगी। ऐसे में चालक, परिचालक, लिपिक, सेवादार, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, मिस्त्री, सफाई कर्मचारी सहित हड़ताल पर रहेंगे। किलोमीटर स्कीम की बसें और कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed