{"_id":"62701ce784ecf20f7b6b70cc","slug":"national-college-students-demonstrated-and-closed-the-main-gate-sirsa-news-hsr630617752","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर मुख्यद्वार बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर मुख्यद्वार बंद किया
विज्ञापन
नेशनल कॉलेज का मुख्यद्वार बंद कर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नेशनल कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल में रखी ईवीएम मशीनों को न हटाए जाने पर कॉलेज के विद्यार्थी रोषित हो गए। वहीं विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विद्यार्थियों ने किसी को भी न तो अंदर जाने दिया और न ही किसी को अंदर से बाहर आने दिया।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता प्रेम कुमार व शिक्षा ने बताया कि इससे पहले वह कई बार जिला प्रशासन व बिजली मंत्र रणजीत सिंह व अन्य नेताओं को मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके है। लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं। हर बार ज्ञापन सौंपने के बाद आश्वासन ही मिला। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द ईवीएम को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
ये है पूरा मामला
नेशनल कॉलेज के सभागार में ईवीएम मशीनें रखी हुई हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियां नहीं हो रही हैं। इसी मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कई बार उपायुक्त अजय सिंह तोमर, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चोपड़ा, जगदीश चोपड़ा व अन्य नेताओं को ज्ञापन सौंपा व अपनी समस्या बताई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्र नेता विजय अरोड़ा ने बताया कि मजबूरन विद्यार्थियों को सोमवार की सुबह कॉलेज के मुख्यद्वार को बंद करना पड़ा।