फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Names of 395 students cut before the exam, will not be able to give the exam

Sirsa News: परीक्षा से पहले कटे 395 विद्यार्थियों के नाम, नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Names of 395 students cut before the exam, will not be able to give the exam
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षाएं 23 मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में राजकीय नेशनल कॉलेज ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे विद्यार्थियों के खिलाफ एक्शन लिया है। कॉलेज प्रबंधन ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 395 विद्यार्थियों का नाम काट दिया है। ऐसे में अब उक्त विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल कॉलेज में करीब 5500 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। अब 23 मई से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी थे, जो लंबे समय से न तो कक्षाओं में आ रहे थे और न ही कोई सूचना दे रहे थे। ऐसे में कॉलेज की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिस का जवाब भी नहीं आया। इस पर कॉलेज प्रशासन ने फैसला लिया कि उक्त विद्यार्थियों के नाम काट दिए जाएं। अब उक्त विद्यार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा और इनके रोल नंबर भी रोक लिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों में हड़कंप की स्थिति है। कॉलेज के परीक्षा व्यवस्था के इंचार्ज नीरज मक्कड़ ने बताया कि 395 विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं।
विज्ञापन

33 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
सीडीएलयू की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा 23 मई से होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिरसा और फतेहाबाद के करीब 60 कॉलेजों के 39 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इन परीक्षाओं में भाग लेंगे। कॉलेजों में संचालित यूजी कोर्स के विद्यार्थियों को इस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय कैंपस स्थित यूएसजीएस और यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी पूरी : प्रो. सिलेंदर सिंह
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के दिशा-निर्देशन में लगातार बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। परीक्षा के लिए डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। सिरसा और फतेहाबाद में 33 परीक्षा केंद्रों का गठन कर दिया गया है। नकल रहित परीक्षा करवाई जाएगी।
----प्रो. सिलेंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed