फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nagar Kirtan in the city today on the Prakash Utsav of Guru Nanak Devji, preparations complete

Sirsa News: गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर शहर में नगर कीर्तन आज, तैयारियां पूरी

Sat, 25 Nov 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan in the city today on the Prakash Utsav of Guru Nanak Devji, preparations complete
सिरसा। शहर के रानियां चुंगी स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव को लेकर धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहरभर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहेब को विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे नगर कीर्तन चिल्ला साहेब से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा में संपन्न होगा। 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिवान होगा। वहीं रात 9 बजे दिवान होगा। इस दौरान नगर कीर्तन में पंज प्यारे कीर्तन की अगुवाई करेंगे। हर चौक-चौराहे पर श्रद्धालुओं की ओर से जलपान का प्रबंध किया जाएगा। नगर कीर्तन रानियां चूंगी स्थित चिल्ला साहेब से शुरू होगा, उसके बाद घंटा घर चौक के बाद नगर कीर्तन नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार से होता हुआ लालबत्ती चौक, गुरु गोबिंद सिंह चौक, अरोडवंश चौक से होते हुए अनाजमंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहेब पहुंचेगा। नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न गतका पार्टियों के द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। इस दौरान शहर के हर चौक-चौराहे पर गतका पार्टियां तलवार, डंडों, भाल व अन्य अस्त्र-शस्त्रों करतब करेंगी। इस दौरान गतका पार्टियों के साथ बच्चे और महिलाएं भी करतब दिखाएंगी।
विज्ञापन



शहरभर में श्रद्धालुओं ने चलाया सफाई अभियान
नगर कीर्तन से एक दिन पहले श्रद्धालुओं ने शहरभर में सफाई अभियान चलाया। वहीं युवतियों व महिलाओं ने नगर कीर्तन के लिए गलियों व सड़कों की सफाई की। बरनाला रोड स्थित गुरुद्वारा की ओर से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पालकी के आगे चलकर झाड़ू निकाली। वहीं पानी से सड़कों को साफ किया गया। शहर के मुख्य बाजारों के अलावा हिसार रोड, डबवाली रोड, भादरा, नोहर रोड, रानियां रोड सहित बेगू रोड की भी सफाई भी श्रद्धालुओं ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को शहरभर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस नगर कीर्तन में शहरभर के सभी श्रद्धालु उपस्थित होंगे। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों की ओर से करतब दिखाया जाएगा। रविवार को नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहेब से शुरू होगा।
-सुखविंद्र सिंह, मुख्य ग्रंथी, गुरुद्वारा चिल्ला साहेब, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed