{"_id":"655e4b9d7697c7b030055524","slug":"murder-accused-misled-the-court-by-presenting-fake-medical-report-accuseds-bail-canceled-and-bail-bond-confiscated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10350-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हत्यारोपी ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट पेश कर न्यायालय को किया गुमराह, आरोपी की जमानत रद्द और बेल बांड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हत्यारोपी ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट पेश कर न्यायालय को किया गुमराह, आरोपी की जमानत रद्द और बेल बांड जब्त
Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। हत्या के मामले में एक आरोपी ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में फर्जी मेडिकल भेजकर पेशी से छूट मांग ली। न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने छूट देने के साथ मेडिकल की जांच करवाई तो यह फर्जी निकला। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी अरविंद की जमानत रद्द कर जमानत बांड जब्त कर लिया और पुलिस को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले के अनुसार चौपटा थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में अरविंद कुंडू आरोपी है। 29 सितंबर 2023 को उसकी न्यायालय में पेशी थी। आरोपी ने न्यायालय से व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट मांगते हुए अपनी मेडिकल रिपोर्ट भेजी। न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने रिपोर्ट देखी तो उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद न्यायालय ने पंचकूला सिविल अस्पताल प्रशासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग से संपर्क किया और मेडिकल रिपोर्ट में जिस पर डॉ. शालिनी शर्मा के साइन हैं उनसे बात की। डॉ. शालिनी शर्मा ने कोर्ट को बताया कि रिपोर्ट में जो साइन हैं,वो उसकी नहीं हैं। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी अरविंद के वकील से कहा कि आरोपी अरविंद को 30 सितंबर 2023 को अपने मूल ओपीडी कार्ड के साथ न्यायालय में पेश होने के लिए कहें। 30 सितंबर को भी आरोपी ने न्यायालय में अपनी मेडिकल रिपोर्ट भेज कर पेशी पर छूट मांगी। कोर्ट ने छूट देने के साथ पंचकूला सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी और जवाब मांगा। कोर्ट ने 19 अक्तूबर तक रिपोर्ट का इंतजार किया। रिपोर्ट मिलने पर पता चला कि आरोपी अरविंद को पंचकूला सिविल अस्पताल के किसी भी डॉक्टर ने ये मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनाई।
जमानती को भी जारी किया नोटिस
इसके बाद कोर्ट ने आरोपी अरविंद के जमानती को भी नोटिस जारी कर तलब किया। हुडा चौकी इंचार्ज एएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि कोर्ट का आदेश प्राप्त होते ही आरोपी अरविंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
घर में घुसकर हत्या करने का है आरोपी
आरोपी अरविंद कुंडू के खिलाफ चौपटा थाना पुलिस ने 7 सितंबर 2017 को हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उक्त कार्रवाई गांव तरकांवाली निवासी संदीप के बयान पर की। संदीप ने पुलिस को बताया था कि 7 सितंबर 2017 को परिवार वाले घर पर सोए हुए थे। रात साढ़े 12 बजे 15 लोग जबरन उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पिता हनुमान को काफी चोटें मारीं। जिससे उसके पिता हनुमान की मौत हो गई। संदीप ने हत्यारोपियों की पहचान अरविंद कुंडू, सुरेंद्र, रमेश गांधी,कालू जाखड़,पवन व 10 अन्य के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।