Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP reached to inspect railway station

सिरसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची सांसद सुनीता दुग्गल

Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP reached to inspect railway station
सांसद सुनीता दुग्गल ने वीरवार को शहर के चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में योग किया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं सांसद ने चौधरी देवीलाल की मूर्ति में सूखी मालाओं को उतारा और पार्क में शौचालयों की दशा पर ऐतराज जताया। साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने बीते दिन दिशा की मीटिंग में रेलवे अधिकारियों को रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सांसद ने सुबह सिरसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच गई। सांसद ने साफ सफाई पर खुशी नहीं जताई। उन्होंने पूरे रेलवे स्टेशन परिसर के साथ-साथ विभिन्न रेलवे शाखाओं का बारिकी से जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि सिरसा की दिल्ली से अधिक से अधिक कनेक्टिविटी हो, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। केंद्र सरकार रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर तेज गति के साथ कार्य कर रही है और इस दिशा में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। सांसद ने अधिकारियों व उपस्थित लोगों से रेलवे स्टेशन पर किन आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है, उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे रेलवे विभाग की कार्य प्रणाली को काफी नजदीक से जानती हैं और रेलवे मंत्रालय भी रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में रुचि के साथ कार्य कर रहा है। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि यदि यहां पर वॉशिंग यार्ड बन जाए तो लंबी दूरी की गाड़ियों का यहां पर ठहराव होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। जब भी यहां पर रेल के ठहराव व नई रेल गाड़ियों के विस्तार की बात आती है तो वॉशिंग यार्ड न होने के चलते ऐसा नहीं हो पाता है। इसलिए मेरा प्रयास है कि यहां पर वॉशिंग यार्ड बनें और इसके लिए वे रेलवे मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा में रेलवे के संबंध में विभिन्न सुविधाओं को लेकर उन्हें सरकार को पहले ही लिखा हुआ है, जिसमें रेल गाड़ियों के विस्तार व ठहराव करवाना भी शामिल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमन चोपड़ा, पूर्व वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी कृष्ण मेहता, सुनील बहल, मुकेश मेहता, तरुण गुलाटी, सुनील बामनिया, कर्मजीत, भावना शर्मा, राजेंद्र लोहिया और मंडल अध्यक्ष विनोद बामनियां उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश
सांसद सुनीता दुग्गल ने भाजपा नेताओं के साथ योग करने के बाद चौटाला हाउस के सामने चौधरी देवीलाल पार्क का निरीक्षण किया तो उसने घास की कटाई न होने पर ऐतराज जताया। नगर परिषद के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी कि पार्क के रख रखाव का ध्यान किया जाए। सांसद ने पार्क के शौचालयों का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि शौचालय तो अच्छे बने हैं, लेकिन इनमें सफाई नहीं है। इसके बाद सांसद ने पार्क में लगी चौधरी देवीलाल की मूर्ति में सूखी मालाओं को उतारा। सांसद ने कहा कि चौधरी देवीलाल की मूर्ति का अच्छी तरह से रख रखाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed