{"_id":"67a8f17139f132bc870901e0","slug":"mp-opened-office-in-shaheed-bhagat-singh-stadium-players-said-if-gym-is-started-in-the-stadium-they-will-give-free-training-mp-said-i-will-try-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132960-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खोला कार्यालय : खिलाड़ी बोले- स्टेडियम में जिम चालू किया जाए तो निशुल्क देंगे ट्रेनिंग, सांसद बोलीं- प्रयास करूंंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खोला कार्यालय : खिलाड़ी बोले- स्टेडियम में जिम चालू किया जाए तो निशुल्क देंगे ट्रेनिंग, सांसद बोलीं- प्रयास करूंंगी
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाडि़यों से बातचीत करतीं सांसद सैलजा। संवाद
फोटो : 27,28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने सांसद के समक्ष खेल से जुड़ी हुई विभिन्न मांग रखी। इसको लेकर सांसद ने आश्वासन दिया कि वह खिलाड़ियों को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाए। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि स्टेडियम में बंद पड़े जिम चालू किया जाए तो कुछ युवक निशुल्क बच्चों का ट्रेनिंग देना शुरू कर देंगे। इस पर सांसद ने कहा कि वे इसके लिए प्रयास करेंगी और उपकरण खरीदने के लिए अगर धनराशि की जरूरत पड़ी तो उनकी ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
रविवार को सांसद ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अपने सांसद कार्यालय की शुरूआत की। सांसद का कार्यालय स्टेडियम में खुलने से खिलााड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तो जरूर मिलेगी। खिलाड़ी पीयूष शर्मा, चिराग राठी सन्नी घारू, सुमित कुमार ने सांसद के समक्ष मांग रखी कि कुछ गांवों में सरकार की ओर जिम खोले गए है। शहरी क्षेत्र में गरीब बच्चों को जिम की सुविधा नहीं मिल पाती है। शहरी क्षेत्रों में गरीब बच्चों के लिए जिम खोले जाए। साथ ही खिलाडि़यों ने उन्हें बताया कि चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम में जिम स्थापित किया गया था जो अब बंद हो चुका। वहां पर रखे उपकरण भी खराब हो गए हैं।
खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम में जिम चालू किया जाता है, तो कुछ युवक निशुल्क ही बच्चों का ट्रेनिंग देना शुरू कर देंगे। युवाओं ने कहा कि गरीब बच्चों खासकर लड़कियों को ध्यान में रखते हुए नगर में कुछ प्रमुख स्थानों और गांवों में ई-लाइब्रेरी खुलवाई जाए। इस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बारे में सरकार को अवगत करवाया जाएगा। जहां पर जिम और ई-लाइब्रेरी की जरूरत होगी, वहां पर खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे। जिम के उपकरण खरीदने के लिए अगर धनराशि की जरूरत पड़ी तो उनकी ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::
चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम में एंट्री करना भी होता है मुश्किल
डबवाली रोड पर बने चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम के सबसे ज्यादा बुरे हालात है। स्टेडियम के गेट के पास हल्की बारिश में ही पानी भर जाता है। इस समय भी कई दिन पूर्व हुई बारिश के बाद भी कीचड़ बना हुआ है। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के अंदर जाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, सुरक्षा को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं है।
-- -
शहीद भगत सिंह स्टेडियम को भी विकास की दरकार
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है। शौचालयों के बदतर हालात है, सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है, सुरक्षा को लेकर प्रबंध नहीं है। खिलाड़ियों को सामान नहीं मिलता है। पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सांसद के यहां पर कार्यालय खोलने के बाद खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं संंबंधी परेशानी नहीं होगी।