फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Movement postponed, farmers leaving for Delhi, will take out Vijay Yatra in the city

आंदोलन स्थगित, दिल्ली रवाना हो रहे किसान, शहर में निकालेंगे विजय यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Movement postponed, farmers leaving for Delhi, will take out Vijay Yatra in the city
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में बैठक करते किसान। - फोटो : Sirsa
डिंग मंडी /सिरसा। कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया है। दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत किसानों को लेने के लिए अब सिरसा से किसानों के जत्थे ट्रैक्टर ट्रॉलियों और अन्य वाहनों पर रवाना हो रहे हैं। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसान 12 दिसंबर को सिरसा में विजय यात्रा निकलेंगे। जोकि शहर से सभी चौक चौराहों से गुजरेगी।
विज्ञापन

विजय यात्रा निकालने को लेकर शुक्रवार को किसान नेताओं ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में बैठक की। वहीं किसान नेता बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने बताया कि कृषि कानूनों की वापसी के बाद और आंदोलन स्थगित होने की खुशी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 दिसंबर को शहर में विजय यात्रा निकाली जाएगी। 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम स्थित पक्का मोर्चा धरना स्थल से विजय यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ रवाना होगी और शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से महिला थाना रोड से किसान चौक, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, सुरखाब चौक, परशुराम चौक, शहीद भगत सिंह चौक, घंटा घर चौक, रानियां गेट, रानियां चुंगी से वापस आईटीआई, वाल्मीकि चौक, शिव चौक से अनाज मंडी, कपास मंडी से होते हुए जनता भवन रोड, जगदेव चौक, सांगवान चौक से होते हुए लालबत्ती चौक, सुरखाब चौक, बस स्टैंड से बरनाला रोड, बाबा भूमण शाह चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरना स्थल पर समाप्त होगी। विजय यात्रा में किसान मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों को लेकर खेल स्टेडियम में एकत्र होंगे।
विज्ञापन

13 को रखवाया जाएगा अखंड पाठ
किसानों की जीत की खुशी में 13 दिसंबर को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में अखंड पाठ रखवाएंगे और 15 दिसंबर को भोग डाला जाएगा। जिसमें जिलेभर के किसान एकत्र होंगे। वहीं किसान नेताओं ने शहर वासियों को भी अखंड पाठ में पहुंचने और किसानों की विजय यात्रा का स्वागत करने की भी अपील की। वहीं किसान नेता बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि आंदोलन के स्थगित होने पर देशवासियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए रवाना हो रहे किसानों के जत्थे
एक वर्ष से दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत किसानों को वापस लाने के लिए जिले के अलग-अलग गांवों से किसानों के जत्थे रवाना हो रहे हैं। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, मोटरसाइकिल और कारों पर किसान एकता के झंडे लगा दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं अब भावदीन टोल प्लाजा और खुुईया मलकाना टोल प्लाजा पर भी किसानों की संख्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले किसानों के लिए चाय और प्रसाद का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed