फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother had gone to her daughter, theft took place in the house, the incident was captured on camera.

Sirsa News: बेटी के पास गई थी मां, घर में हुई चोरी, वारदात कैमरे में कैद

Mon, 26 Aug 2024 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Aug 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
Mother had gone to her daughter, theft took place in the house, the incident was captured on camera.
गांव चिम्मो में घर में चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर। स्रोत : पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। क्षेत्र के गांव चिम्मो में तीन चोर दीवार फांदकर खाली घर में घुस गए। उन्होंने कई कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर चोरी का पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चिम्मो निवासी दिलजीत कौर ने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं। इसलिए वह अक्सर अपनी बेटी के घर पटियाला चली जाती हैं। शनिवार को भी वह अपने घर में ताला लगाकर अपनी बेटी के पास पटियाला गई थी। उनके घर में कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज उसके मोबाइल फोन पर भी दिखती है।
विज्ञापन

दिलजीत ने बताया कि सुबह उन्होंने घर के कैमरे जांचे तो देखा कि रात में बाइक पर सवार तीन चोर दीवार कूदकर घर में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर लोहे की कढ़ाई, गैस भट्टी, लोहे का सामान, घरेलू सामान, बाथरूम और किचन में लगी टोंटियां चुरा ले गए। चोरी का पता चलने पर वह पटियाला से दामाद जसजीत इंदर सिंह और बेटी के साथ गांव पहुंची और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed