फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Model code of conduct implemented in Sirsa district

निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ सिरसा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू : उपायुक्त

Sun, 18 Aug 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Model code of conduct implemented in Sirsa district
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान जिले में संपत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सख्ती से किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों से विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री और राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित प्रचार सामग्री हटाई जाए। कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति चुनाव से संबंधित प्रचार सामग्री किसी सरकारी भवन अथवा निजी भवन की दीवारों पर बिना अनुमति नहीं लगा सकेगा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निजी और सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री को संबंधित व्यक्ति या दल खुद हटा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से पांच सितंबर को चुनाव संबंधी गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 12 सितंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 16 सितंबर को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed