Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mock drill today to prepare for emergencies like air raids

Sirsa News: हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आज

Fri, 27 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mock drill today to prepare for emergencies like air raids
सिरसा।
विज्ञापन

हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार 27 नवंबर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में वीरवार को नगराधीश अजय सिंह के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सुबह दस बजे सायरन बजाया जाएगा।
बैठक में सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करना तथा आमजन को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों, सुरक्षा प्रबंधों तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार से घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत किया जाने वाला एक अभ्यास है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed