{"_id":"683f323449441488b309bd28","slug":"mobile-van-will-provide-information-about-laws-sirsa-news-c-128-1-sir1002-138885-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कानूनों की जानकारी देगी मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कानूनों की जानकारी देगी मोबाइल वैन
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश सिंघल मोबाइल वैन को रवाना करते हुए
सिरसा। राज्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीष जिंदिया के मार्गदर्शन में मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश सिंघल ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गांव-गांव जाकर आमजन को कानून संबंधी जानकारी व योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि यह अभियान पूरे जून माह में जिला सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद के विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विधिक सहायता को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन को पैनल अधिवक्ता साधना मित्तल व पैरा लीगल वॉलंटियर सोनिया के साथ रवाना किया गया।
वैन के माध्यम से न्याय सबके लिए संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व जिला प्राधिकरण का हेल्पलाइन नंबर 01666-247002 को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के तहत आमजन को आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कृषि, समाज कल्याण, श्रम कल्याण, चुनाव संबंधी योजनाएं और नालसा एवं हालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजन वालिया, सुमित गर्ग एवं नितिन किनरा, बार उपप्रधान अनुज गनेरीवाला, बार सचिव तथा अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।