फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mission Admission: 3605 applications for 3150 seats in UG, process for PG starts from today

Sirsa News: मिशन एडमिशन यूजी की 3150 सीटों पर आए 3605 आवेदन, पीजी के लिए प्रक्रिया आज से शुरू

Mon, 10 Jul 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: 3605 applications for 3150 seats in UG, process for PG starts from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का सोमवार को अंतिम दिन रहा। राजकीय महिला कॉलेज व राजकीय नेशनल कॉलेज की 3150 सीटों पर कुल 3605 आवेदन आए हैं। पहली मेरिट सूची 12 जुलाई को जारी होगी। वहीं, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी।
राजकीय महाविद्यालयों में यूजी कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई थी। अब 11 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 13 से 16 तक फीस भर सकेंगे। कॉलेजों द्वारा दूसरी मेरिट सूची 18 जुलाई को लगाई जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 19 से 20 जुलाई तक दूसरी मेरिट सूची की फीस भर सकेंगे। अगर कोर्स में सीटें खाली रहती है, तो 22 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे।
विज्ञापन







राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स, सीटें, आवेदन

बीए, 1120, 1493

बीए इकोनॉमिक्स, 40, 40
बीए इवनिंग, 240, 11
बीबीए, 40, 103

बीकॉम, 240, 297
मेडिकल, 160, 126

नॉन मेडिकल, 320, 250




राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स, सीटों, आवेदन
बीए 430, 836
बीबीए, 40, 39
बीकॉम, 160, 163
बीसीए, 120, 64
मेडिकल, 80, 65
नॉन मेडिकल, 160, 118



स्नातकोत्तर में 24 जुलाई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 11 से 24 जुलाई तक विद्यार्थी पीजी कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 13 से 25 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 28 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। चयनित विद्यार्थी 29 से 31 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। एक अगस्त से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






राजकीय नेशनल कॉलेज में इस प्रकार है पीजी कोर्स की सीटों की संख्या



कोर्स, सीटें

एमए हिंदी, 40



एमए पंजाबी, 40

एमए पॉलीटिकल साइंस, 40



एमए इकोनॉमिक्स, 45

एमकॉम, 40



एमए अंग्रेजी, 40

एमए इतिहास, 40



एमए साइकोलॉजी, 40


वर्जन
राजकीय नेशनल कॉलेज में अंतिम दिन तक 2320 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवदेन किए हैं। 11 जुलाई से पीजी कोर्सों के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।



वर्जन
राजकीय महिला महाविद्यालय में अब 990 सीटों पर 1285 आवेदन आए हैं। पहली मेरिट सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 13 से 16 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। - डॉ. प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed