फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minimum temperature @4.8, no relief from cold even in the sun

Sirsa News: न्यूनतम तापमान<bha>@</bha>4.8, धूप में भी ठंड से राहत नहीं

Wed, 07 Jan 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature @4.8, no relief from cold even in the sun
सिरसा। शहर में दिनभर रहा कुछ ऐसा मौसम, धीमी गति से चले वाहन। संवाद
सिरसा। जिले में तीन दिनों से शीतलहर और ठंड का प्रभाव महसूस किया जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और अधिकतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। धूप में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज सर्दी से जुड़ी बीमारियों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी कि खांसी, जुकाम, सांस की तकलीफ या अस्थमा के मरीज सुबह और शाम ठंड में बाहर न निकलें। शरीर को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढककर रखें और शराब का सेवन न करें। शरीर पर कंपकंपी, पीला या सुन्न पड़ना, अंगूठे, पैरों, कान या नाक पर काले घाव जैसे संकेत मिलने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन


पशुओं की सुरक्षा पर दें ध्यान
ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक गिरता है। इस दौरान पालतू और कृषि पशुओं को गर्म जगह पर रखें और ठंडी हवा से बचाएं। किसी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed