फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Message of environmental protection given by planting trees in Gurdwara Sahib

Sirsa News: गुरुद्वारा साहिब में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting trees in Gurdwara Sahib
गुरुघर में पौधरोपण करते हुए
डबवाली। शहर के चौहान नगर स्थित भाई मणि सिंह गुरुद्वारा साहिब में यूथ ट्रस्ट की ओर से एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान की शुरुआत सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह बरजोत और ट्रस्ट के प्रधान भारत नाहर ने मिलकर पौधरोपण कर की।
विज्ञापन


सुरजीत सिंह बरजोत ने पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक पौधे इंसान का साथ देते हैं। पेड़ पौधे हमारे जीवन का अहम आधार हैं जो हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वायु प्रदूषण कम करते है। भूजल स्तर को बनाए रखते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। यूथ ट्रस्ट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण को हरा-भरा रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के प्रधान भारत नाहर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 10 फूलदार पौधे लगाए गए हैं और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यूथ ट्रस्ट की यह मुहिम आगामी दिनों में डबवाली के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जारी रहेगी। इस मौके पर भजन फौजी, सुक्खा सिंह, मुखपाल (एसबीआई), मंगा कबाड़िया, रेशम मॉल, निका और अन्य संस्था सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed