फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mercury @47.4 degrees during the day, relief from drizzle in the evening

Sirsa News: दिन में पारा <bha>@</bha>47.4 डिग्री, शाम को बूंदाबांदी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury @47.4 degrees during the day, relief from drizzle in the evening
सिरसा। भीषण गर्मी का सामना कर रहे जिलावासियों को शुक्रवार शाम मौसम बदलने से काफी राहत मिली। दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया था। शाम पांच बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। चौपटा व डिंग क्षेत्र में आधे घंटे बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन


दिन में भीषण गर्मी होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया और बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। वहीं तेज गर्मी के साथ बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। वीरवार रात साढ़े 10 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह पांच बजे तक कई बार बिजली कट लगे। दिन में भी कई बार बिजली कट लगे। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया है रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरसा में शनिवार तक रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को सुबह 9 बजे से शाम तक धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों को लगातार पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने व घर के अंदर रहने की हिदायत दी है। मौसम विभाग की ओर से 18 जून से बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर भी पड़ रहा है गर्मी का असर
गर्मी और लू का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि नरमा, कपास, ग्वार व बाजरे की फसल गर्म हवाओं और नमी की कमी से प्रभावित हो रहीं हैं। ऐसे में इस समय बारिश होना बेहद जरूरी है। बारिश से फसलों को फायदा होगा। किसानों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से वे फसल की सिंचाई करने के लिए समय पर ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे हैं। खेत में नमी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed