फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mentally disturbed B.Com student committed suicide

Sirsa News: मानसिक रूप से परेशान बीकॉम की छात्रा ने जान दी

Mon, 13 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed B.Com student committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रानियां (सिरसा)। गांव खारियां से मानसिक रूप से परेशान बीकॉम की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रानियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान खारियां निवासी मनीषा (18) के रूप में हुई। उसकी एक बहन और एक भाई है। वह राजकीय कन्या महाविद्यालय सिरसा में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। पिछले कई दिनों से मनीषा परेशान चल रही थी। रविवार को मनीषा के परिजन किसी काम से रिश्तेदारी में दूसरे गांव में गए हुए थे। इस दौरान मनीषा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घर लौटे तो घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सोमवार को पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed