{"_id":"688d040e230b0ce5920d5b9c","slug":"memorandum-submitted-to-start-purchase-of-millet-in-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141800-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में बाजरे की खरीद शुरू करने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में बाजरे की खरीद शुरू करने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौपते हुए किसान
कालांवाली। भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष गुरदास सिंह लक्कड़वाली के नेतृत्व में किसानों ने बाजरे की खरीद को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मार्केट कमेटी के सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री से कालांवाली में खरीद शुरू करने की मांग की।
किसान नेता गुरदास सिंह लकड़वाली ने बताया कि बाजरे की खरीद सिर्फ सिरसा व नाथूसरी चोपटा मंडी में ही की जाती है। कालांवाली क्षेत्र के गांवों के किसानों को लगभग 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 66 गांव लगते हैं और हजारों एकड़ में बाजरे की खेती की जाती है। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव विकास कुमार के माध्यम मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर अनुरोध किया कि बाजरे की सरकारी खरीद अनाज मंडी में की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो।
किसान सुखदेव सिंह ने कहा कि बाजरे की खरीद अन्य मंडियों में होने के कारण उन्हें दूर भी जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान व समय भी खराब खराब होता है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि बाजरे की सरकारी खरीद अनाज मंडी में की जाए। मार्केट कमेटी सचिव विकास कुमार ने कहा कि अगर कालांवाली क्षेत्र में बाजरे की खेती किसानों ने की हुई है तो वह बाजरे का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवाए। ताकि सरकार के पास ऑनलाइन (डाटा) पंजीकरण के माध्यम से पता चल सके कि कालांवाली क्षेत्र में कितने एकड़ बाजरे की बिजाई की हुई है।
विज्ञापन
इस मौके पर किसान गुरनाम सिंह देसू, अंग्रेज सिंह, चरण सिंह, साधु सिंह, बुटा सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, बिकर सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।