फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Memorandum submitted to Deputy Commissioner regarding operation of bus in village Dhanur

Sirsa News: गांव धनूर में बस के संचालन को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Deputy Commissioner regarding operation of bus in village Dhanur
उपायुक्त पा​र्थ गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए धनूर क्लब व स्वामी विवेकानंद यूथ वेल्फेयर ट्रस्ट के
सिरसा। धनूर क्लब व स्वामी विवेकानंद यूथ वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से गांव धनूर में बस के संचालन को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। राज्य युवा पुरस्कार विजेता नितिन धनूर ने बताया कि गांव धनूर रानियां खंड में आता है। उन्होंने बताया कि ओटू से गांव की दूरी 5 किलोमीटर, झोरड़नाली से 3 किलोमीटर, सुलतानपुरिया से 5 किलोमीटर, और धोतड़ से 6 किलोमीटर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी गांवों में बस सुविधा है, लेकिन गांव धनूर अभी भी बस सुविधा से वंचित है। बस सुविधा न होने के कारण आमजन के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी खासी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। नितिन ने बताया कि बस सुविधा न होने के कारण बहुत से अभिभावक अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओटू से धनूर, झोरड़नाली से धनूर, सुलतानपुरिया से धनूर, धोतड़ से धनूर पक्की सड़क बनी हुई है, जिससे आसानी से बस गांव में आवागमन कर सकती है। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त से गुहार लगाई कि गांव में तुरंत बस सुविधा प्रदान की जाए, ताकि आमजन व विद्यार्थियों को समस्याओं से निजात मिल सके। इस मौके पर राजेंद्र बाहिया, सतबीर साहनी, मास्टर जौहरी लाल, अमन कुमार, अनु रानी, विपल, कश्मीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed