Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting for mahendragarh rally on 6 december

6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली में सिरसा की भागीदारी रहेगी नंबर वन : अजय चौटाला

Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
meeting for mahendragarh rally on 6 december
सिरसा। चौटाला हाउस में महेंद्रगढ़ रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व उ
फोटो - 6
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने सोमवार को चौटाला हाउस में एक बैठक की। यह बैठक जेजेपी के नौवें स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित रैली की तैयारियों के लिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्गों के हालात विपरीत हो गए हैं।
अजय चौटाला ने जोर दिया कि जेजेपी ही प्रदेशवासियों की सेवा का वास्तविक विकल्प बन सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को रैली का निमंत्रण देने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि महेंद्रगढ़ की यह रैली पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली की सफलता का पूरे हरियाणा की राजनीति पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने की बात कही। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जब भी जेजेपी को सत्ता में हिस्सेदारी मिली, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को धान बेचने के लिए करना पड़ रहा इंतजार
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए 20 से 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। धान की नमी का बहाना बनाकर उन्हें 200 से 250 रुपये कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे पर भी चिंता व्यक्त की। युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने डबवाली हलके को सिरसा में नंबर वन बनाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed