{"_id":"61325f078ebc3efefb70d4a8","slug":"medicines-run-out-in-ost-center-for-one-and-a-half-months-patients-are-being-sent-to-other-doctors-sirsa-news-hsr6107109156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएसटी सेंटर में डेढ़ माह से दवाई खत्म, दूसरे डॉक्टरों के पास भेजे जा रहे हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएसटी सेंटर में डेढ़ माह से दवाई खत्म, दूसरे डॉक्टरों के पास भेजे जा रहे हैं मरीज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनी ओएसटी सेंटर की खिड़की
- फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में बने ओएसटी (ओपिऑयड सब्सस्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर में डेढ़ माह से दवाई खत्म हो चुकी है। जिसके कारण सेंटर से इलाज प्राप्त करने वाले मरीजों को या तो वापस लौटाया जा रहा है या फिर उनको दूसरे डॉक्टरों के पास रेफर किया जा रहा है। सेंटर अधिकारियों की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर दवाई की मांग की जा रही है लेकिन मुख्यालय की ओर से दवाई न होने की जानकारी दे दी जाती है।
ओएसटी सेंटर की शुरूआत इंजेक्शन से नशा कर सिरिंज को शेयर करने पर एचआईवी से बचाने और नशे के आदी लोगों को नशा छुड़वाने के लिए किया गया था। नागरिक अस्पताल में शुरू किए गए ओएसटी सेंटर में अब 496 मरीजों का इलाज चल रहा है। लेकिन सेंटर पर दवाई न पहुंचने के कारण अब इन मरीजों को वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में अगर को मरीज गंभीर है तो उसे दूसरे डॉक्टर के पास रेफर कर दिया जाता है और इलाज प्रक्रिया शुरू करवा दी जाती है। दवाई न मिलने के कारण सेंटर के मरीजों की देखरेख और उन पर नजर भी नहीं रखी जा रही। जिसके कारण उन मरीजों के दोबारा से उसी संगत में पड़ने का डर बना हुआ है।
अब तक 856 मरीजों का हो चुके है सेंटर पर रजिस्ट्रेशन
ओएसटी सेंटर में अब तक 856 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिनमें से 236 मरीज स्वस्थ हो चुके है और 496 मरीजों का इलाज सेंटर में चल रहा है। जबकि कई मरीज इलाज शुरू करवाने के बाद छोड़ भी चुके है। विभाग की ओर से मुख्यालय को कई बार पत्र लिखकर दवाई दिए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन मरीजों के लिए दवाई नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
पहले भी कई बार मरीजों कर चुके है हंगामा
ओएसटी सेंटर में इलाज करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को सेंटर संचालकों की ओर से मौके पर बुलाकर बुमरोनील गोली खिलाई जाती है। इससे पहले भी सेंटर में दवाई खत्म होने के कारण मरीजों ने सेंटर के समक्ष हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसके बाद सेंटर अधिकारियों ने हिसार से दवाई की मांग की और मरीजों को शांत किया। नशे के आदी मरीजों को यह दवाई देकर उन्हें इंजेक्शन और दूसरे नशों की लत छुड़वाई जाती है।
ओएसटी सेंटर में इलाज करवाने वाले मरीजों के मुख्यालय से दवाई मंगवाई गई है। जल्द ही मरीजों के दवाई सेंटर में पहुंचने की उम्मीद है।
-डॉ. रोहताश कुमार, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा