फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical operators should stop selling drugs, Panchayat will take action

Sirsa News: नशा बेचना छोड़ दें मेडिकल संचालक, पंचायत करेगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Medical operators should stop selling drugs, Panchayat will take action
गांव चौटाला में ग्रामीण बाजारों में जाकर नशे के विरूद्ध जागरूक करते हुए।
डबवाली। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला के ग्रामीणों ने शनिवार को नशे के खिलाफ सरपंच, व्यापार मंडल अध्यक्ष और गांव के मौअजिज लोग एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने चौटाला चौकी प्रभारी आनंद कुमार को साथ लेकर नशे के खिलाफ पूरे गांव में अभियान चलाया। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई कि वह नशा बेचना छोड़ दें।
विज्ञापन

यदि कोई संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ जहां पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगे। वहीं, पंचायत भी ठोस कदम उठाएगी। ऐसे में मेडिकल स्टोर संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। हालांकि, मेडिकल स्टोर संचालकों ने आश्वासन दिया कि नशे और नशे के लिए प्रयोग होने वाली किसी दवा को नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन

सरपंच सुभाष चंद्र, चौटाला व्यापार मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, बबलू, सुशील सेठ, महावीर बिश्नोई, मनोज पारीक व अन्य ने बताया कि गांव में दो दिन पहले शंकर मेडिकल स्टोर पर पुलिस व ड्रग विभाग ने छापेमार कार्रवाई की थी। स्टोर से 1,575 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए थे। इसके बाद भी विभाग ने मेडिकल स्टोर को सील नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में नाराजगी है, क्योंकि गांव में नशा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। मां-बाप के जवान बेटे नशे के चलते मौत के आगोश में जा रहे हैं। परिवार उजड़ रहे हैं, यह अब बर्दाश्त नहीं होता है।
नशा बेचने वालों को पहुंचाएंगे जेल
उन्होंने कहा कि सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि नशा बेचने वालों के साथ कोई हमदर्दी नहीं दिखाई जाएगी। वह चाहे किसी का रिश्तेदार या भाई बंधु हो। नशा बेचने वालों की एक ही जगह है, वह जेल है। इसलिए गांव के सभी लोग मिलकर नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस और ड्रग्स विभाग को देंगे, ताकि सभी को पकड़कर जेल भेजा जा सके। गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लोग आगे आकर नशा बेचने वालों की जानकारी दें।
स्टोर बंद करवाने के साथ पंचायत स्तर पर होगी कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट रूप से चेताया गया कि यदि वे नशे से जुड़े किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व ग्रामीणों ने सभी मेडिकल स्टोरों पर जाकर उन्हें आखिरी चेतावनी दी। उनसे अपील कि वह सहयोग करें, यदि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी तरह के नशे के मामले में संलिप्त है। उसके खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, पंचायती स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

----------------ग्रामीणों का उठाया गया कदम प्रशंसनीय है। इससे जहां नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी। वहीं नशे को पूरी तरह से गांव से खत्म किया जा सकेगा। ग्रामीणों के सहयोग से ही सब संभव है। पुलिस प्रशासन और ड्रग्स विभाग पूरी तरह से ग्रामीणों के साथ है। मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दे दी गई है कि यदि कोई संलिप्त पाया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


- आनंद कुमार, चौकी प्रभारी, चौटाला
---
गांव को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जाएगा। कोई मेडिकल नशा बेचता है या अन्य नशा बेचता है, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दे दी गई है। सभी ग्रामीणों को जागरूक कर गांव को नशे की जद से मुक्त करवाया जाएगा। पंचायत के स्तर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
- सुभाष चंद्र, सरपंच, गांव चौटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article