फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Masked miscreants entered the shop and attacked the young man, injured

Sirsa News: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर युवक पर किया हमला, घायल

Tue, 03 Oct 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants entered the shop and attacked the young man, injured
सीसीटीवी में कैद वारदात, दुकान में घुसकर हमला करते बादमाश। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। शहर के न्यू बस स्टैंड रोड पर दोपहर दो बजे डंडों से लैस पांच-छह नकाबपोश युवकों ने टेलर की दुकान पर कार्य करने वाले युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार एकत्रित हुए तो सभी युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से कॉलोनी रोड की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही शहर थाना डबवाली के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और अज्ञात हमलावर युवकों का बुलेट बाइक जिप्सी में लोड कर थाना परिसर में ले गए। घायल हुए युवक मनदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव देसूजोधा ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश या लड़ाई झगड़ा नहीं हैं और हमलावर युवकों को वह पहचानता भी नहीं। उसने बताया कि वह तो दुकान में था कि करीब 2 बजे पांच-छह मुंह ढांपे युवक घुसे और उसे बाहर बुलाने की बात करने लगे, सभी युवक डंडों से लैस थे। जब उसने एतराज जताया और उन्होंने डंडों से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि घायल मनदीप सिंह उर्फ बब्बू दस दिन पहले ही सिंगापुर से वापस आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी, उन्होंने पुलिस कर्मियों को तुरंत मौका पर भेज दिया था, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed