फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   marrige by cheating

छात्रा को बेहोश कर जबरन शादी करने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष, पीड़िता ने दी चेतावनी

Sat, 20 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 20 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

छात्रा को बेहोश कर उससे जबरन शादी करने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को पीड़िता के समर्थन में एसपी कार्यालय पर धरना दिया। 

विज्ञापन

पीड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। उधर, डीएसपी ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत किया। 

विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण हेतराम, हनुमान, भागीरथ, ओमप्रकाश, मदनलाल आदि ने बताया कि पहले तो पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने में ही आनाकानी करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। 



कोई सुनवाई नहीं होने पर मजबूर होकर उन्हें एसपी कार्यालय पर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणाें के धरने पर बैठते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आए। 



ग्रामीण यहां एसपी अश्विन शैणवी से बातचीत करने पर अड़े रहे। बाद में एसपी ने डीएसपी जगदीश काजला को ग्रामीणों से बातचीत के लिए भेजा। 



पुजारी ने लिए थे 11 हजार रुपये

डीएसपी जगदीश काजला ने धरनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता और ग्रामीणों से बातचीत की। यहां पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पंडित को शादी कराने के लिए 11 हजार रुपये दिए थे।



इसके बाद डीएसपी ने शहर थाना प्रभारी सुभाष कुमार को पुजारी से पूछताछ करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र ही मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


यह है पूरा मामला

सिरसा जिले के एक गांव की छात्रा सिरसा स्थित एक महिला कॉलेज में पढ़ती है। रोजाना की तरह वह पांच मई को कॉलेज पहुंची। इसी दौरान उसकी सहेली का रिश्तेदार नथोर निवासी विक्रम वहां आया। 



दोनों से बातचीत के दौरान उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघा लिया। इससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता के बेहोश होने पर विक्रम उसे कार में बिठाकर मंदिर ले गया। वहां उसने पुजारी को लालच देकर पीड़िता से शादी कर ली।


होश में आने पर पीड़िता आरोपी के चंगुल से बचकर भाग निकली। उसने गांव पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर शहर थाना पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कई दिनों तक कार्रवाई नहीं की। बाद में लगातार शिकायत करने के बाद पुलिस ने विक्रम और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed