फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Markets decorated for shopping on Dhanteras

धनतेरस पर खरीदारी के लिए सज गए बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for shopping on Dhanteras
धनत्तेरस की पूर्व संध्या पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : Sirsa
सिरसा। दीपों के उत्सव दीपोत्सव पर बाजारों में रौनक छा गई है। मंगलवार को धनतेरस के उपलक्ष्य में लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। जिसके चलते बाजार में चहल- पहल बढ़ गई है। साज-सज्जा, बिजली, बर्तनों व आभूषणों की दुकानें खरीदारों के लिए सजकर तैयार है। रोशनी का पर्व दीपावली को लेकर बाजारों में रंग- बिरंगी लड़ियों की सामग्री बेचने वाले दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को रंग-बिरंगे लड़ियो व फूलों की मालाओें से दुकान को पूरी तरह सजा दिया है। ताकि ग्राहक आकर्षित हो खरीदारी करें।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर धनतेरस के दिन लोगों द्वारा बर्तनों व चांदी की खरीदारी भी की जा रही है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी पिछली साल की तरह बाजारों में मंदा है। लेकिन जरूरत के हिसाब से लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली की दुकानों में 80 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक के रंग-बिरंगे बल्ब एवं 30 से लेकर 150 रुपये तक के चाइनीज लड़ियां बिक रही है। बिजली की दुकानों पर अपेक्षाकृत ग्राहकों की भीड़ कम देखी जा रही है। दुकानें झालर, मूविंग लाइट, लेजर लाइट, एलईडी बल्ब, एलइडी रंगीन बल्ब, शुभ दीपावली डिलाइन लाइट, ओम डिजाइन लाइट, स्वास्तिक डिजाइन लाइटों से सजी हुई है। शहर की रोड किनारें मूर्तिकारों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, दीये रखे हैं।
विज्ञापन

धनतेेरस पर भी बर्तन व्यापारियों का इंतजार बरकरार
मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों के लिए नए बर्तनों की खरीदारी करते है। लेकिन दुकानदारों का कहना है कि दिवाली के अवसर पर बाजारों में रौनक तो लौट आई है और ग्राहक खरीदारी भी कर रहे है। लेकिन कारोबार मंदा है। लोगों द्वारा दुकानों पर आने के बाद छोटी से छोटी वस्तु की मांग की जा रही है। जिससे धनतेरस पर शगुन भी हो जाए और पैसा भी अधिक न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में सिर्फ चांदी की मांग
सर्राफा बाजार में धनतेरस से एक दिन पहले ग्राहक आने शुरू हुए है। स्वर्णकारों का कहना है कि सराफा बाजार में इस समय सिर्फ चांदी के सिक्कों की मांग है। धनतेरस व दिवाली की पूजा में लोगों द्वारा सिक्कें के साथ भगवान लक्ष्मी- गणेेश की पूजा की जाती है। इसलिए सिर्फ सिक्कों की मांग इस समय है। बाकी आभूषण ग्राहकों द्वारा नहीं खरीदे जा रहे है।

विली पर बाजार में लगी रंग- बिरंगी झालरों की स्टॉल।

विली पर बाजार में लगी रंग- बिरंगी झालरों की स्टॉल।- फोटो : Sirsa

शहर की आभूषणों की दुकान पर आभूषण देखते ग्राहक

शहर की आभूषणों की दुकान पर आभूषण देखते ग्राहक- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed