{"_id":"6aca9bf902ab3d8c90000766","slug":"two-delhi-bound-trains-cancelled-due-to-cjp-protest-passengers-faced-inconvenience-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166500-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री रहे परेशान
Sun, 11 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाली बस के काउंटर के सामने यात्रियों की भीड़।
सिरसा। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई। इसके मद्देनजर सिरसा से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों को रद कर दिया गया। सुबह के समय ट्रेनों का संचालन बंद रहने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
कई यात्री जानकारी के अभाव में रेलवे स्टेशन पहुंच गए। ट्रेनें रद होने का पता चलने पर उन्हें बस अड्डे का रुख करना पड़ा। इसके चलते सुबह-सुबह बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली जाने वाली बसों में भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल दिनभर तैनात रहा।
पुलिसकर्मियों ने स्टेशन परिसर में गश्त कर दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी। अन्य ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर भी निगरानी रखी गई। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से किसी संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
हरियाणा एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रद
रेलवे ने सुबह 2:50 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस रद की। सुबह 06:35 पर चलने वाली गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस भी रद रही। हर रोज इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री हिसार, भिवानी और रोहतक सहित विभिन्न शहरों की ओर कामकाज के लिए आते-जाते हैं। सिरसा में नौकरी और अन्य काम करने वाले लोग भी इन ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों के रद रहने से नियमित यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
बसों का संचालन रहा सामान्य
ट्रेनों के रद होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों का दबाव बस अड्डे पर बढ़ गया। सुबह के समय बसों में काफी भीड़ रही। यात्रियों को सीट पाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। दिल्ली जाने वाली किसी बस को रद नहीं किया गया। बसों के जरिये यात्री दिनभर दिल्ली की ओर रवाना होते रहे।
-- -- --
ट्रेन रद्द होने के चलते बस में जाना पड़ा : प्रदीप
यात्री प्रदीप ने बताया कि उन्हें सुबह 6:35 वाली ट्रेन से दिल्ली जाना था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन टिकट भी बुक कर रखी थी। क्योंकि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका विदेश जाने के लिए मेडिकल टेस्ट का स्लाॅट लिया हुआ था। उन्होंने दिल्ली की बस पकड़ते हुए बताया कि अब उन्हें चिंता सता रही है कि कहीं अगर लेट हो गया तो मेडिकल टेस्ट के लिए दोबारा स्लॉट बुक न करना पड़े।
-- -- -- -- -- --
अगली बस में सीट न मिली तो टैक्सी बुक कर दिल्ली निकलूंगा : सुमित
यात्री सुमित गोदारा ने बताया कि उन्हें दिल्ली के पुराने दोस्तों के साथ गोवा घूमने जाना था। इसके लिए उन्हें दोपहर तक दिल्ली पहुंचना था। क्योंकि वहां से अब अपने दोस्तों के साथ गोवा की फ्लाइट लेकर निकलते। उन्होंने भी चिंता जाहिर की दो बसें निकल चुकी हैं। अब तक उन्हें किसी बस में भीड़ के चलते सीट नहीं मिली। अगर वह समय से दिल्ली नहीं पहुंचे तो उनकी फ्लाइट छूट सकती है। उन्होंने कहा कि अगर अगली बस में सीट न मिली तो यहां से टैक्सी बुक कर जल्दी में दिल्ली निकलना पड़ेगा।