फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress members detained before 'March to Delhi'; staged a sit-in at Ellenabad police station.

Sirsa News: दिल्ली कूच से पहले कांग्रेसियों को हिरासत में लिया, ऐलनाबाद थाने में दिया धरना

Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress members detained before 'March to Delhi'; staged a sit-in at Ellenabad police station.
सिरसा में विधायक ​शीशपाल केहरवाला को हिरासत में लेती  पुलिस। 
सिरसा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार सुबह विधायक शीशपाल केहरवाला के हुडा सेक्टर स्थित आवास के बाहर यह कार्रवाई हुई। दिल्ली रवाना होने के लिए एकत्रित हुए कांग्रेसियों को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस सभी को बसों में बैठाकर ऐलनाबाद ले गई। वहां कांग्रेसियों ने थाना परिसर में धरना देकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी आलाकमान के निर्देश पर दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस ने उनके रवाना होने से पहले ही मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। नाराज कांग्रेसियों ने इसे शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार में हस्तक्षेप बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन: केहरवाला
कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे थे। उनके पास कोई हथियार नहीं था और न ही वे अव्यवस्था फैलाने जा रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है। कार्यकर्ताओं को दिल्ली रवाना होने से पहले हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। केहरवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। विपक्ष को अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलना चाहिए।
सरकार पर कांग्रेस नेताओं के आरोप
कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के कार्यक्रमों को रोक रही है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने घटते जनाधार के कारण विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी हिरासत की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी। वे विरोध के प्रयासों से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता
इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता संदीप नेहरा, राजेश चाडीवाल, सुभाष जोधपुरिया, रणधीर सिंह धीरा, सतपाल मेहता शामिल रहे। अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी, लादु राम पूनिया, सुरजीत भावदीन, बलविंदर रोड़ी, मलकीत रंधावा भी मौजूद थे। विजय कागदाना, जसवंत पणिहारी, अध्यक्ष लवप्रीत सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम पूनिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed