{"_id":"6aca9a397aeca31dbe0421bc","slug":"allegations-of-farmers-being-overlooked-in-paddy-and-pearl-millet-procurement-inld-submits-memorandum-to-sdm-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166535-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धान-बाजरा खरीद में किसानों की अनदेखी का आरोप, इनेलो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धान-बाजरा खरीद में किसानों की अनदेखी का आरोप, इनेलो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। धान और बाजरा की खरीद में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर इनेलो ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। शनिवार को ऐलनाबाद अनाजमंडी में फसलों का जायजा लेने के बाद इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने एसडीएम अदिति सिंघानिया के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीद व्यवस्था में सुधार और फसलों का उचित भाव दिलाने की मांग की।
जसवीर सिंह जस्सा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को मंडियों में अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित भाव और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनके अनुसार इसका फायदा उठाकर फैक्टरी संचालक किसानों की धान की फसल कम दामों पर खरीद रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
जस्सा ने कहा कि इनेलो किसानों के हितों के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मांग की कि धान और बाजरा की खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए और किसानों को उनकी उपज का उचित व सुनिश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और उनके हक से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर इनेलो हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड सहित प्रकाश सिहाग, सुरेश रोड, डॉ. विनोद गोदारा, जयसिंह गोरा, चंद्रशेखर शर्मा, ओम पारीक, सुरेंद्र सिद्धु, सतबीर सिहाग, गुरदीप सिंह, प्रकाश बाना, सोहन सिहाग, सुरेश खारी सुरेरां, रोहतक बेहरवाला, गौरव डोडा और आनंद सिहाग सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।