{"_id":"68602c31f5089605dd08f2c8","slug":"marketing-board-left-road-construction-work-in-limbo-villagers-raised-slogans-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140085-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मार्केटिंग बोर्ड ने अधर में छोड़ा सड़क निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मार्केटिंग बोर्ड ने अधर में छोड़ा सड़क निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
अधर में पड़ा सड़क का हिस्सा।
रानियां। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गांव मौजदीन से माधोसिंघाना सड़क निर्माण कार्य काे अधर में छोड़ने पर शनिवार को ग्रामीणों में रोष की स्थिति बन गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व मार्केटिंग बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीण हरनाम सिंह, बलवंत सिंह, सतीश कुमार, विजय सिंह, सुभाष, हर भगवान व नीलम रानी ने आरोप लगाया है कि न तो मार्केटिंग बोर्ड उनकी सुनवाई कर रहा है और न ही ग्राम पंचायत उनकी इस समस्या की ओर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क रानियां शहर से मौजदीन होते हुए माधोसिंघाना से ऐलनाबाद-सिरसा मार्ग व राजस्थान को जोड़ती है।
विभाग ने गांव से माधोसिंघाना की ओर तो सड़क बना दी मगर गांव की फिरनी पर करीब एक किलोमीटर तक पत्थर डालकर छोड़ दिए गए हैं। यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर भी आरोप लगाए हैं कि वोटों के समय में तो सरपंच ने विकास कार्य के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन अब पंचायत ने उन्हें बिल्कुल अनदेखा कर रखा है। पंचायत अपने घरों की ओर तो सफाई करवाती है जबकि उनकी ओर न तो सफाई करवाती है और न ही यहां खड़े गंदे पानी की निकासी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वह जल्द से जल्द इसको इंटरलॉक टाइल लगाकर पक्का करें व ग्राम पंचायत भी इसकी सुध ले और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करवाए।
विज्ञापन
बजट कम होने के कारण यह टुकड़ा बीच में ही रुक गया। मैंने उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया है। सोमवार तक ग्रामीण पंचायत का प्रस्ताव लेकर ऑफिस पहुंच जाए ताकि गांव की फिरनी पर अधर में पड़े इस टुकड़े को इंटरलॉक टाइल द्वारा बना दिया जाए। मौसम सही रहा हो एक सप्ताह में यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - मामचंद, एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड।
विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य जारी है। जिसके लिए वहां पर पत्थर व मिट्टी डाले गए हैं। इस कारण वहां सफाई नहीं हो पा रही है। पंचायत ने पहले भी इसका प्रस्ताव बना कर भेज रखा है। अगर विभाग को पंचायत की ओर से इंटरलॉक का प्रस्ताव चाहिए तो वे सोमवार को विभागीय अधिकारियों से मिलकर ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान अवश्य करवाएंगे। उसके बाद फिरनी पर सफाई और गंदे पानी निकासी का प्रबंध कर दिया जाएगा।
-पवनदीप कौर, सरपंच मौजदीन।