{"_id":"f02656cda4240caab80968d9748fb357","slug":"mark-dal-party-would-fight-the-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी निशान पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी निशान पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा इनेलो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल लोकदल अन्य राजनीतिक दलों की भांति पंचायत चुनाव में अपने चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करेगी। शुक्रवार को सिरसा में इनेलो विधाक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में यह घोषणा की।
विज्ञापन
प्रदेश में पंचायती संस्थाओं के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दल बैठक पार्टी प्रदेशाध्यक्षा अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों को बताया कि सभी विधायकों व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद यह तय हुआ कि पंचायत चुनाव में पार्टी अपने चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करेगी।
विज्ञापन
हालांकि पार्टी प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। अगले तीन दिनों में सभी वरिष्ठ नेता और विधायक अपने-अपने हलके में जाकर कार्यकर्ताओं से पूछकर उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
अभय चौटाला ने दावा किया कि पंचायती चुनावों में इनेलो के उम्मीदवार भारी संख्या में जीत दर्ज करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा इन पंचायत चुनावों से डरी हुई है और उसे पंचायत चुनावों में खड़े करने के हेतु उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली के बढ़े हुए रेट के खिलाफ पंचकूला में इनेलो का अनिश्चतकालीन धरना जारी है। यह तब तक रहेगा जब तक बिजली के बढ़े दाम वापस नही लिए जाते।
उन्होनें कहा कि धरना प्रदर्शन ,जेल भरो आंदोलन करने के बाद भी सरकार नही मानी तो इनेलो बिजली के रेट कम करवाने हेतु हरियाणा बंद का एलान करेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में भ्रष्टाचार फैलाया और सीएलयू के नाम पर इनके नेताओं की रिश्वत मांगते हुए हमने सीडी जारी की थी।
लोकायुक्त नौ कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेसी नेता संपत सिंह के पुत्र गौरव संपत, संजय छोकर व जलेब खान के पुत्र के खिलाफ भी इनेलो एफआईआर दर्ज कराएगा।
वहीं भाजपा धान घोटाले में फंस चुकी है। लोगों का उससे मोहभंग हो चुका है। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित सभी इनेलो विधायक मौजूद थे।