फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Manjeet Kaur became the chairperson of Block Committee of Block Badagudha, no-confidence motion passed in the meeting, 18 members voted against.

Sirsa News: खंड बडागुढ़ा की ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन मंजीत कौर की गई कुर्सी, बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18 सदस्यों ने खिलाफत में दिए मत

Thu, 26 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Manjeet Kaur became the chairperson of Block Committee of Block Badagudha, no-confidence motion passed in the meeting, 18 members voted against.
बडागुढ़ा में अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के बाद खुशी जताते सभी सदस्य।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा। खंड बडागुढ़ा की ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन के बाद अब चेयरपर्सन मंजीत कौर सरां के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। बीडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक में 18 सदस्यों ने उनके खिलाफ मत डाले। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए। उनके साथ तो चाय तक में भेदभाव होता था।

बीती 23 दिसंबर को वाइस चेयरमैन की कुर्सी गई थी, चेयरपर्सन को अपना बहुमत साबित करने के लिए 26 दिसंबर को बैठक रखी गई तय समय के अनुसार वीरवार को बडागुढ़ा के बीडीपीओ कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक समिति के 18 सदस्य भाजपा नेता राजेंद्र देसूजोधा की अगुवाई में निर्धारित समय से करीब 1 घंटे पूर्व ही पहुंच गए। करीब साढ़े 12 बजे अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन कार्यालय में पहुंचे। बैठक में ब्लॉक समिति के कुल 22 सदस्यों में से 18 सदस्य पहुंचे। चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन के अलावा 2 अन्य सदस्यों ने बैठक से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त व बीडीपीओ तरुण सुथार की मौजूदगी में वोटिंग प्रक्रिया हुई। सभी 18 सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए चेयरपर्सन मंजीत कौर सरां के खिलाफ वोटिंग की। सभी वोट खिलाफत में आने के बाद चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रक्रिया के बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने लड्डू बांटकर पटाखे फोड़े। ब्लॉक समिति के सभी 18 सदस्यों ने राजेंद्र देसूजोधा की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थाम लिया। देसूजोधा ने सभी का पार्टी के पटके पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

सदस्य बोले- चेयरमैन उन सभी से पक्षपात रखती थी

उपस्थित सदस्यों ने चेयरपर्सन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें चेयरमैन चुना था। वह उन उम्मीदों पर खरा उतरना तो दूर उल्टा उनके साथ भेदभाव करने लगीं। इसके अलावा चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन द्वारा कोई विकास कार्य नहीं करवाए गए। सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चेयरपर्सन उन सभी से पक्षपात रखती थी। स्वयं तो कीमती कपों में चाय पीतीं और उन्हें डिस्पोजल में चाय दी जाती थी।



::::::::::::::::::::::

भाजपा छोड़ कांग्रेस को दिया था समर्थन



चेयरपर्सन मंजीत कौर सरां व वाइस चेयरमैन गुरदेव सिंह गुदर ने विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़ कांग्रेस को समर्थन दिया था। चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन की कुर्सी जाने का सबसे बड़ा यही कारण माना जा रहा है। कालांवाली हलका से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र देसूजोधा ने ये पूरा खेल घुमाया और चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को कुर्सी गंवानी पड़ी।



:::::::::::::::::::::::

3 दिन पूर्व गई थी वाइस चेयरमैन की कुर्सी



बडागुढ़ा ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों ने जिला उपायुक्त से मिलकर शपथ पत्र देते हुए समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पर अविश्वास जताया था और उन्हें हटाने की मांग की थी। इसके बाद बीती 23 दिसंबर को वाइस चेयरमैन को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान 19 सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट किए। इसके बाद वाइस चेयरमैन पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और उनकी कुर्सी चली गई।





:::::::::::::::::::::::::::

सभी सदस्यों के फैसले का स्वागत करती हूं। हमने सामान रूप से विकास कार्य करवाए और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों ने जो निर्णय लिया है वो उचित ही लिया होगा। आशा करती हूं कि भविष्य में चुने जाने वाले नए सदस्य और अच्छे कार्य करवाएंगे। -- मंजीत कौर सरां, पूर्व चेयरपर्सन।


::::::::::::::::::::::::::

ब्लॉक समिति के सभी 18 सदस्य मेरे पास आए और चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन पर अविश्वास जताया था। हकीकत में विकास कार्य हुए ही नहीं। सभी सदस्यों ने भेदभाव के आरोप भी लगाए। सभी ने भाजपा में विश्वास जताया है। अब विकास का पहिया घूमेगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। शीघ्र ही चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के सर्वसम्मति से चुनाव होंगे। मैं तो ये कहूंगा कि सभी सदस्य ही चेयरमैन व वाइस चेयरमैन होंगे।- राजेंद्र देसूजोधा, भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed