फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   manager, phone, information, account, 30 thousand, drawn, sirsa

मैनेजर बन फोन पर ली जानकारी, खाते से 30 हजार रुपये निकाले

Tue, 27 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 27 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
manager, phone, information, account, 30 thousand, drawn, sirsa
Online Banking
मैं फलां बैंक से मैनेजर बोल रहा हूं आपका खाता बंद हो गया है या आपका एटीएम लॉक हो गया है। अगर आप तुरंत बैंक में नहीं पहंचे या अपना कोड नंबर नहीं बताया तो आपको दिक्कत आ जाएगी। लोगों के पास ये फोन कॉल आना आम बात हो गई है। लेकिन ऐसी फोन कॉल से सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसी फ्रॉड कॉल से आपके खाते या गुप्त कोड की जानकारी लेने वाला व्यक्ति आपको मोटा चूना लगा रहा है। हालांकि इन तथाकथित मैनेजरों की इन फर्जी कॉलों बारे पुलिस प्रशासन व बैंक लोगों को हर रोज जागरूक कर रहा है फिर भी लोग इन फर्जी मैनेजरों के झांसे में आ रहे हैं। कैशलेस योजना के बाद इन दिनों इन ठगों की फोन कॉलों में काफी इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ओढां में महिला को लगाया हजारों का चूना

दूर दराज बैठे ये ठग्ग लच्छेदार बातें करने में इस कदर माहिर हैं कि आगे से व्यक्ति को ये अहसास भी नहीं होने देते कि वो बैंक का मैनेजर नहीं है। पढ़े-लिखे लोग भी इनकी बातों में आ जाते हैं। ओढां में एक पढ़ी लिखी महिला को भी एक तथाकथित मैनेजर करीब 30 हजार का चूना लगा दिया। महिला के पास फोन आया कि वह ओढां एसबीआई से मैनेजर बोल रहा है। आपका एटीएम लॉक हो गया है। या तो आप इसी वक्त बैंक में आ जाइए या फिर फोन पर ही आप अपना गुप्त कोड नंबर बता दीजिए। ये सुनकर उक्त महिला बातों में आ गई और उसने नंबर बता दिए। कुछ ही देर बाद महिला के मोबाइल पर करीब 30 हजार रुपये का चूना लगने का मैसेज आया। ऐसा ये एक मामला नहीं है अपितु हर रोज देखने सुनने को मिल रहा है जहां पढ़े लिखे लोग इनकी बातों में आकर आर्थिक चपेट सहने को विवश हैं। 
विज्ञापन


हम लोगों को जागरूक करते हैं कि वे वन टाइम पासवर्ड न बताएं। फिर भी लोग इन ठगों के झांसे में आ जाते हैं जिसके बाद बैंक कुछ भी नहीं कर पाता। हमने बैंक में जगह-जगह जागरूकता बोर्ड लगा रखे हैं। लोगों को चाहिए कि वे फोन पर अपने खाते के बारे में जानकारी न दें। जरूरत पड़ने पर बैंक में जाकर संपर्क करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 - शेर सिंह, मैनेजर पीएनबी चोरमार

हां ऐसा हर रोज हो रहा है। लोग आनन-फानन में बैंक में आकर पासवर्ड चेंज करने की कहते हैं लेकिन उससे पहले तो ठग अपनी चाल में कामयाब हो चुके होते हैं। हम तो लोगों को काफी समझाते हैं कि यूं फोन पर किसी को अपने खाते बारे जानकारी न दें लेकिन फिर भी ऐसे काफी मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
 -जेके बिरथल, मैनेजर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ओढां

देखिए इस मामले में हम उपभोक्ताओं को काफी जागरूक करते हैं कि बिना सोचे समझे अपने खाते या पासवर्ड आदि की जानकारी न दें। अगर कोई कॉल आती है तो बेहतर यही है कि उसे अनसुना करें। यदि अनिवार्य हो तो बैंक में ही संपर्क करें।

-नरेश कुमार, मैनेजर एसबीआई ओढां

जिन नंबरों से फोन आते हैं उनकी आईडी फर्जी व पते गलत होते हैं। लोगों को चाहिए कि वे ऐसी फोन कॉल पर विश्वास न करते हुए सीधे रूप से अपने बैंक मेें जाकर मिलें। बैंक कभी भी कोड नंबर या खाते की जानकारी नहीं मांगते। बेहतर यही है कि लोग स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें।  
 - दले राम महला, एसएचओ ओढां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed