फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man dies in Keharwala over land dispute, two seriously injured

Sirsa News: जमीन विवाद में केहरवाला में शख्स की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 16 Aug 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Man dies in Keharwala over land dispute, two seriously injured
गांव केहरवाला में मर्डर के बाद मौके पर जांच करते पुलिस कर्मचारी
रानियां। गांव केहरवाला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केहरवाला के जोगिंदर, आदराम व पृथ्वी की जमीन का झगड़ा नथोर के भीमसेन के साथ चल रहा था। शुक्रवार को नथोर निवासी भीमसेन ने विवादित भूमि पर जाकर नरमे की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जिसकी सूचना मिलते ही दूसरा पक्ष केहरवाला निवासी जोगिंदर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जोगिंदर ने अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने से ऐतराज किया। जिस पर भीमसेन और जोगिंदर में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पृथ्वी व आदराम भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान भीमसेन के साथ उसके साथियों ने जोगिंदर, आदराम व पृथ्वी पर हमला बोल दिया। जिसमें जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जोगिंदर की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। वहीं हमले में घायल हुए आदराम व पृथ्वी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीवन नगर चौकी इंचार्ज ने मौका पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed