फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Making youth aware about HIV

Sirsa News: युवाओं को एचआईवी के बारे में किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Making youth aware about HIV
सिरसा। सीएमके स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एचआईवी जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक करना और इससे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या अंशु उप्पल ने कहा कि एचआईवी/एड्स केवल चिकित्सकीय समस्या नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का विषय भी है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए और ऐसे किसी भी व्यवहार से बचना चाहिए, जिससे इस बीमारी का खतरा हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एचआईवी यानी एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। रेड रिबन क्लब की संयोजिका व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू देवी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि एचआईवी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे व्यक्ति एड्स जैसी स्थिति में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संक्रमण के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही समाज में इसके प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस मौके पर डॉ. सरबन कंबोज ने भी युवाओं से अपील की कि वे इस बीमारी के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें और अपने मित्रों व परिवार को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षकगण और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed