{"_id":"63ced01b573dd0762315ec49","slug":"maha-safai-abhiyan-12-thousand-followers-of-dera-dazzle-the-city-in-six-hours-sirsa-news-hsr65313947-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा सफाई अभियान : डेरा के 12 हजार अनुयायियों ने छह घंटे में चकाचक किया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा सफाई अभियान : डेरा के 12 हजार अनुयायियों ने छह घंटे में चकाचक किया शहर
विज्ञापन
शहर के सुभाष चौक पर उपस्थित अभियान के दौरान डेरा अनुयायी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के आह्वान पर जिले में महासफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 हजार से अधिक डेरा अनुयायियों ने छह घंटे में पूरे शहर को चकाचक कर दिया। इसका असर भी स्पष्ट रूप से नजर आया। नगर परिषद कर्मचारी प्रतिदिन शहर में सफाई के बाद करीब 40 टन कचरा निकलते हैं, लेकिन सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान 200 टन से ज्यादा का कचरा निकालने का दावा किया जा रहा है।
पूरे शहर की सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद के पास है। शहर की आबादी के हिसाब से 500 से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत है। लेकिन इस समय करीब 200 ही कर्मचारी उपलब्ध हैं। ऐसे में प्रतिदिन पूरे शहर की सफाई नहीं हो पाती। सोमवार को शाह सतनाम महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डेरा अनुयायियों ने शहीद भगत सिंह चौक से अभियान की शुरुआत की और करीब छह घंटे के भीतर पूरा शहर चकाचक कर दिया गया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे से लेकर शाम साढ़े 4 बजे तक चले अभियान में 12 हजार अनुयायियों ने भाग लिया। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। बनगर परिषद की ओर से प्रतिदिन की जाने वाली बाजारों की सफाई के बाद करीब 40 टन ही कचरा एकत्र होता है,जबकि डोर-टू-डोर से करीब 60 टन। सोमवार को सफाई के बाद करीब 200 टन कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान डेरा के अनुयायी अपने साथ पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरर भी लाए थे। इसके अलावा नगर परिषद के वाहनों की भी सहायता ली गई। अभियान के दौरान लंगर सेवा भी चली।
अभियान के दौरान डेरामुखी ने की लाइव बातचीत
अभियान के दौरान डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव जुड़े रहे। उन्होंने अभियान में शामिल मौजिज लोगों से बातचीत भी की। सिरसा में डेरामुखी ने भाजपा नेता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, गोबिंद कांडा, अमन चोपड़ा, प्रदीप रातुसरिया सहित अन्य लोगों से भी बातचीत की। इस अवसर पर हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान प्रेम बजाज, सिरसा आढती एसोसिएशन के सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुनाल जैन, दुर्गा मंदिर के प्रधान सुरजीत सोनी, नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज, स्वर्णकार सभा के प्रधान लीलाधर सोनी, वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, वार्ड नंबर 11 के पार्षद जश्न इन्सां, समाज सेवी शशिकांत रोहिल्ला व रमन कालड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन
शहर को 9 जोन में बांटकर चला अभियान
पूरे शहर को अलग-अलग 9 वार्डों में बांटा गया। शुरुआत के पश्चात सभी डेरा अनुयायी अपने निर्धारित स्थानों पर सफाई करने पहुंच गए और सफाई कार्य शुरू किया।
इन जोनों में बांटा गया शहर
जोन नंबर 1: सुभाष चौक, जगदेव चौक, अग्रसेन चौक, कबीर चौक, शिव चौक, सूरतगढ़िया चौक, घंटा घर चौक व नोहरिया बाजार।
जोन नंबर 2: सुभाष चौक से रोड़ी बाजार, भादरा बाजार, लक्कड़ मंडी व गोशाला रोड।
जोन नंबर 3: सांगवान चौक से जगदेव चौक, शिव चौक, वाल्मीकि चौक, आईटीआई चौक व रानियां चुंगी तक।
जोन नंबर 4: कपास मंडी से सांगवान चौक, अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन तक।
जोन नंबर 5: सुरखाब चौक से परशुराम चौक, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक, रानियां गेट, रानियां चुंगी तक।
जोन नंबर 6: सदर बाजार, आर्य समाज रोड, परशुराम चौक, गोल डिग्गी, शाह सतनाम जी चौक व कंगनपुर रोड तक।
जोन नंबर 7: बिजली घर से बरनाला रोड, हाउसिंग बोर्ड व बस स्टैंड तक।
जोन नंबर 8: शाह सतनाम जी चौक से शाह सतनाम जी धाम तक।
जोन न. 9 : बाजेकां मोड़ से नेजिया खेड़ा गांव तक।

डेरा अनुयायी शहर में सफाई करते हुए। संवाद- फोटो : Sirsa

सफाई अभियान के दौरान सफाई करते डेरा अनुयायी। संवाद- फोटो : Sirsa