{"_id":"6624070c41694d1f26051aa9","slug":"looted-rs-3-lakh-71-thousand-with-pistol-on-rmps-temple-sirsa-news-c-128-1-sir1003-118632-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आरएमपी की कनपटी पर पिस्तौल लगा लूटे 3 लाख 71 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आरएमपी की कनपटी पर पिस्तौल लगा लूटे 3 लाख 71 हजार रुपये
Sat, 20 Apr 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव हारनीकलां स्थित अपने क्लीनिक से शुक्रवार रात को बाइक पर घर जा रहे आरएमपी चिकित्सक की कनपटी पर पिस्तौल रखकर दो नकाबपोश युवकों ने 3 लाख 71 हजार रुपये लूट लिए। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने इस संंबंध में चिकित्सक की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र कुमार निवासी ऐलनाबाद ने बताया कि वह आरएमपी चिकित्सक है और उसका हारनीकलां में क्लीनिक है। वह प्रतिदिन ऐलनाबाद से अपने क्लीनिक पर बाइक से आता है। शुक्रवार रात को करीब 9 बजे वह अपनी बाइक पर हारनीकलां से ऐलनाबाद जा रहा था। जब वह ऐलनाबाद के छोटूराम कॉलेज के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक के साथ अपनी बाइक लगा दी और रुकने को कहा। उसने बाइक रोती तो युवकों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और कहा कि जो भी तेरे पास है सब निकाल दे।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास एक बैग था जिसमें 3 लाख 71 हजार रुपये थे। दोनों आरोपी उससे बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उनका पीछा किया तो उसे गोली मार देंगे। युवकों की धमकी के बाद वह घबरा गया और उनका पीछा नहीं कर पाया। इसके बाद वह घर आया और परिजनों को आपबीती बताई और घटना की सूचना पुलिस को दी।