{"_id":"6a5d0f3bf6fb6ce70c058caa","slug":"loot-with-tractor-driver-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161758-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर चालक से 8 हजार रुपये लूटे, अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर चालक से 8 हजार रुपये लूटे, अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गांव भुरटवाला के पास शनिवार को दोपहर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ट्रैक्टर चालक से नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि सिरसा के संदीप कुमार ने शिकायत दी है। संदीप कुमार चालक का काम करते हैं। शनिवार को वह सिरसा निवासी विक्रम कुमार के स्वराज 733 ट्रैक्टर-ट्रॉली में मूंग की फसल लेकर ऐलनाबाद आए थे।
अंजनी कॉटन फैक्टरी में फसल उतारने के बाद उन्हें अनाज मंडी से 4,500 रुपये किराये के मिले थे। उनके पास पहले से 3,500 रुपये थे जिससे कुल 8 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
लूट की घटना और पुलिस की जांच
संदीप कुमार के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव भुरटवाला पार कर सिरसा जा रहे थे तभी 3-4 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने जबरन उनके 8 हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग निकले। घटना के बाद संदीप कुमार ने थाना ऐलनाबाद पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।