फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lok Sabha elections: cache of intoxicating pills and capsules recovered, Sirsa police arrested youth riding bi

लोकसभा चुनाव: नशीली गोलियों व कैप्सूल का जखीरा बरामद, सिरसा पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को किया काबू

Fri, 26 Apr 2024 05:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि किसान चौक की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आया और सामने पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: cache of intoxicating pills and capsules recovered, Sirsa police arrested youth riding bi
सिरसा पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिला भर में नशे  के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स, सेल ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 42600 नशीली गोलियों तथा कैप्सूल का जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि काबू किए गए युवक की पहचान मंगत राम पुत्र तरसेम लाल निवासी बुढाभाणा जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐलनाबाद एंटीनाकोटिक्स, सेल के प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ शहर सिरसा के हिसार रोड पर स्थित दिल्ली पुलिया के पास आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इसी दौरान शहर के किसान चौक की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आया और सामने पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शक की बिनाह पर पुलिस टीम ने उक्त युवक को  काबू कर जब नियमानुसार उसकी तलाशी ली तो उसके मोटरसाइकिल पर रखी गत्ते की पेटियों से विभिन्न प्रकार की 42600  नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ करने पर काबू किया गया। युवक उक्त गोलियों व कैप्सूल के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि मौका पर औषधि नियंत्रण अधिकारी को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed