फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lockdown: Police deployed at square-intersections, silence in street-markets

लॉकडाउन : चौक-चौराहों पर तैनात रही पुलिस, सड़क-बाजारों में पसरा सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Police deployed at square-intersections, silence in street-markets
सिरसा। वीकेंड लॉकडाउन का असर जिले भर में देखने को मिला। शहर में दुकानें बंद रहने से बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मुख्य रास्तों पर पुलिस ने दस नाके लगाए थे, यहां पुलिस कर्मचारी वाहन चालकों से कारण पूछकर ही आगे जाने दे रहे थे। इस दौरान कुछ अस्पताल जाने तो कुई बस स्टैंड पर जाने की जानकारी देते नजर आए। शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से बिना वजह घूमने पर 60 से अधिक लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

शहर के डबवाली रोड पर दूसरे रास्तों की अपेक्षा वाहनों का अधिक आवागमन दिखाई दिया, क्योंकि इसी रोड पर सभी अस्पताल हैं। अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजन दिखाई दिए। एसडीएम जयबीर यादव व डीएसपी आर्यन चौधरी ने शहर में दोपहर दो बजे तक घूम-घूमकर पूरी स्थिति का जायजा लिया और सभी नाकों का निरीक्षण किया। शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू होने के बाद पुलिस रोड और चौक चौराहों पर तैनात हो गई। सुबह बिना वजह घर से निकलने वाले लोगों को पुलिस ने लौटा दिया। सुबह 10 बजे कई दुकानें खुली होने के बाद पुलिस ने उन्हें बंद कराया। वहीं, परशुराम चौक पर कई रेहड़ी चालकों को पुलिस ने वापस भेज दिया। दिनभर इमरजेंसी और कृषि संबंधित वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई। उपायुक्त प्रदीप कुमार, एसपी भूपेंद्र सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी आर्यन चौधरी और थाना प्रभारी दिनभर गश्त पर रहे।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रही यात्रियों की भीड़
सरकारी और प्राइवेट बसे चलने के कारण दिनभर बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही होती रही। इ-रिक्शा चालक लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाते दिखे। वहीं बसों में 50 फीसदी सवारियां ही बैठाने का नियम है, लेकिन कई बसों में इससे अधिक सवारियां बैठी थी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगाए गए हैं नाके
सुरखाब चौक, बेगू रोड स्थित शाह सतनाम चौक, रानियां रोड सब्जी मंडी के पास, वाल्मीकि चौक, लाल बत्ती चौक, बरनाला रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास, बस स्टैंड के समक्ष, हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed