{"_id":"62239e91d5dfbb399269988c","slug":"livestock-insurance-scheme-resumed-across-the-state-after-about-a-year-sirsa-news-hsr6259324193","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब एक वर्ष बाद प्रदेशभर में पशुधन बीमा योजना फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब एक वर्ष बाद प्रदेशभर में पशुधन बीमा योजना फिर से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। पशुपालकों के लिए खुशखबरी है कि पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष सामूहिक पशुधन बीमा योजना फिर से शुरू हो गई है। योजना के तहत अब पशुपालक 25 रुपये से लेकर 300 रुपये का प्रीमियम देकर अपने बड़े पशुओं जैसे गाय, भैंस के साथ-साथ छोटे पशुओं का भी बीमा करवा सकेंगे। वहीं गोशालाएं भी 5 पशुओं का बीमा करवा सकती हैं। राष्ट्रीय पशुधन मिशन व प्रदेश सरकार के साझा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में चलाई गई इस योजना में पिछले 3 वर्षों में 3 लाख से अधिक पशुपालकों ने 6.43 लाख पशुओं का बीमा करवाया था, जो कि एक रिकॉर्ड है। पशुओं की अचानक मौत होने पर मिलने वाली आर्थिक मदद के रूप में अब तक 42 करोड़ रुपये की राशि बीमा क्लेम में दी जा चुकी है।
दो वर्गों में होगा बीमा
नई बीमा पॉलिसी के अनुसार पशुओं का दो प्रकार से वर्गीकरण किया गया है जिसमें बड़े व छोटे पशु शामिल रहेंगे। बड़े पशुओं में गाय, भैंस, झोटा, सांड, घोड़ा, ऊंट, खच्चर, बैल इत्यादि शामिल हैं, जबकि छोटे पशुओं में भेड़, बकरी, खरगोश व सूअर का बीमा किया जाएगा। हर परिवार 5 पशुधन यूनिट का बीमा करवा सकता है। एक यूनिट में एक बड़ा पशु और 10 छोटे जानवर शामिल होंगे।
वर्जन
पिछले करीब एक वर्ष से यह योजना बंद थी, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयास से इसे दोबारा शुरू किया गया है, जिसका पशुपालकों को बहुत फायदा मिलेगा। इससे पूर्व डेयरी संचालकों व घरों में पशु पालने वाले लोगों को बीमा करवाने के लिए 4 से 5 हजार रुपये प्रति पशु तक खर्च करने पड़ रहे थे, लेकिन अब 100 से 300 रुपये के मात्र खर्च से जोखिम कवर हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
- डा. सागर बंसल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरसा।