{"_id":"66f34cf4e70430d4b4034c54","slug":"lift-not-started-for-citizens-at-sirsa-railway-station-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126249-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा रेलवे स्टेशन पर नागरिकों के लिए शुरू नहीं हुई लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा रेलवे स्टेशन पर नागरिकों के लिए शुरू नहीं हुई लिफ्ट
Wed, 25 Sep 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
सिरसा का रेलवे स्टेशन।
सिरसा। अमृत योजना के तहत सिरसा के रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर लिफ्ट लगाई जानी थी, लेकिन अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिस कारण यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर-1 से 2 पर जाने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी दिव्यांग यात्रियों को होती है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। लिफ्ट के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए विभाग ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है और आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कागजी कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। लिफ्ट लगने से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों व बीमार लोगों की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
फिलहाल सिर्फ एक पुराने के पुल के सहारे ही चल रहा है काम
सिरसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए सिर्फ लोहे का पुल बना हुआ है। जिस पर बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा जाता है कि रेलगाड़ी के आने पर यात्री सीढि़यां चढ़ने से बचने के लिए पटरी पर ही भाग जाते हैं। जिस से कोई हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही आगे कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा। सिरसा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट यात्रियों को जल्द ही लिफ्ट का फायदा मिलेगा।
-अमित गाेयत, एएनएसओ, रेलवे स्टेशन, सिरसा।