फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lawyer and ASI dispute: Lawyers staged a sit-in outside the sessions courtroom

वकील और एएसआई विवादः वकीलों ने सेशन कोर्ट रूम को बंद कर बाहर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lawyer and ASI dispute: Lawyers staged a sit-in outside the sessions courtroom
कोर्ट रूम के बाहर धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला न्यायालय परिसर में चार दिन पहले केस की सुनवाई के दौरान वकील और महिला पुलिस कर्मचारी के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ गया है। इस मामले में कार्रवाई ना होने से गुस्साए वकीलों ने वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया और न्यायाधीश के सेशन कोर्ट रूम का कुंडा जड़ते हुए धरना देकर बैठ गए। इतना ही नहीं अब दावा किया है कि शुक्रवार से प्रदेश भर की सभी अदालतों में वर्क सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई और वकील के बीच हुए विवाद को लेकर पिछले चार दिनों से बार एसोसिएशन के वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया हुआ है। जिसके कारण तारीखों पर कोर्ट पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वीरवार सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोश करते हुए बार एसोसिएशन के सभी सदस्य सेशन कोर्ट के समक्ष पहुंचे। यहां पर वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी ओर जज द्वारा वकीलों का सहयोग न देने पर उनके खिलाफ रोष प्रकट करना शुरू कर दिया। वहीं वकीलों ने कोर्ट रूम को बाहर से कुंडा भी लगा दिया और शाम चार बजे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

आज पूरे हरियाणा के वकील समर्थन में कर सकते हैं नो वर्क डे
जिला बार एसोसिएशन प्रधान गणेश सेठी ने कहा कि पिछले चार दिनों से लगातार वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया हुआ है। लेकिन पुलिस की ओर से महिला एएसआई पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जज भी मामले को लेकर किनारा कर रहे हैं। जिसके कारण उन्होंने वीरवार को सेशन कोर्ट के समक्ष धरना दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना कोर्ट के समक्ष जारी रहेगा। इसके लिए पूरे हरियाणा के वकील भी शुक्रवार को समर्थन में आएंगे। उनका धरना सुबह 10 बजे से 4 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
सोमवार को सिरसा बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट ठाकुर जांगड़ा न्यायालय में एक मामले में पैरवी कर रहे थे। इसी दौरान एएसआई गुरमीत कौर ने बयान दर्ज करवाने की बात कही जबकि वकील बयान नहीं करवाना चाहते थे। बहस बढ़ी और देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी होना शुरू हो गई। आरोप है कि एएसआई गुरमीत कौर ने वकील ठाकुर जांगड़ा का कॉलर पकड़ लिया और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बार वकील ने मामला बार एसोसिएशन के समक्ष रखा। बार एसोसिएशन ने दोपहर बाद नो वर्क डे का ऐलान कर न्यायिक कार्रवाई का बहिष्कार कर दिया। दूसरी ओर महिला एएसआई ने भी सिविल लाइन थाने में वकील के खिलाफ शिकायत दी जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में भी एसपी ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

एडिशनल सेशन कोर्ट का भी दिनभर गेट रहा बंद
सेशन कोर्ट रूम के समक्ष धरने पर बैठे वकीलों ने कोर्ट रूम को भी बाहर से कुंडा लगाकर बंद किए रखा। हालांकि अन्य कार्यालय में कर्मचारी कार्य करते हुए नजर आए। कोर्ट रूम के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठे सभी वकीलों ने एसपी डॉ. अर्पित जैन और जज के खिलाफ रोष प्रकट किया। वहीं उन्होंने कहा कि कोर्ट में वकील ही सुरक्षित नहीं है तो बाहर आमजन से पुलिस द्वारा किए जाने वाले व्यवहार का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस महिला एएसआई को बचा रही है और किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed