फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   lack of facilities in post office established in dilapidated building

जर्जर बिल्डिंग में स्थापित पोस्ट ऑफिस में सुविधाओं का टोटा, पोस्टल आर्डर का अभाव, उपभोक्ताओं को भारी परेशानी

Wed, 18 Mar 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
lack of facilities in post office established in dilapidated building
lack of facilities in post office established in dilapidated building - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद उपमंडल मुख्यालय पर स्थित एक मात्र पोस्ट ऑफिस की किराए की बिल्डिंग एक अत्यंत व्यस्त तंग संकरी गली में बनी हुई है। वहीं इसकी बिल्डिंग की हालत भी खस्ता हो चुकी है। इस पोस्ट ऑफिस में प्राय: विभिन्न पोस्टल सामग्री और पोस्टल ऑर्डर का अभाव बना रहता है। इसके अलावा समय-समय पर डाकघर का ऑनलाइन सिस्टम खराब रहता है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि यहां पर उपभोक्ताओं को 10, 20, 50 रुपए वाले पोस्टल आर्डर न मिलने के कारण उन्हें पोस्टल ऑर्डर खरीदने के लिए यहां से 40 किलोमीटर दूर चलकर सिरसा जाना पड़ता है। इसी प्रकार जब उपभोक्ताओं को यहां का ऑनलाइन सिस्टम खराब मिलता है, तो उन्हें रजिस्ट्री आदि करवाने के लिए मजबूर होकर जिला मुख्यालय सिरसा जाना पड़ता है। जिसके चलते स्थानीय उपभोक्ताओं का जहां कीमती समय खराब होता है, वहीं आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग एक अत्यंत व्यस्त संकरी गली में होने के कारण यहां पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, और उपभोक्ताओं के मोटरसाइकिल आदि खड़े होने के कारण इस गली में जाम लगा रहता है, जिससे इस गली में से गुजरने वाले आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। गली में जाम रहने के कारण प्राय: यहां झगड़े का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की यह किराए की बिल्डिंग बहुत छोटी है और उपभोक्ताओं के बैठने की जगह नहीं हैं, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हैं, उनके लिए वॉश रूम आदि भी नहीं है। जिसके कारण यहां आने वाले सीनियर सिटीजन और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में भी पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग की दीवार और छत में सीलन आई हुई है। जिस गली में यह पोस्ट ऑफिस बना हुआ है, वहां बरसात के समय में उस गली में बहुत अधिक पानी भर जाता है, जिस वजह से थोड़ी सी बारिश आते ही उपभोक्ताओं का डाकघर में आना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग काफी पुरानी है, जिसकी हालत मौके पर खस्ता है। कम जगह में बिल्डिंग के होने से यहां बैठने, पानी व शौचालय की सुविधा नहीं है। कम जगह होने के कारण हमें भी उठने, बैठने और काम करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई जगह बिल्डिंग स्थापित करने के लिए हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा रखा है, जिसके चलते करीब तीन बार सर्वे भी हो चुका है, लेकिन अभी तक इस बाबत उच्चाधिकारियों की तरफ से आदेश नहीं मिले हैं।
रवि कुमार, पोस्ट ऑफिस इंचार्ज, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed