फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kiliwali sirsa, one man death on manhole, sirsa

सीवरेज में उतरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 02 May 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 02 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
kiliwali sirsa, one man death on manhole, sirsa
manhole - फोटो : अमर उजाला

निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र के मंडी किलियांवाली एरिया में स्थित बाल मंदिर स्कूल के सामने गली में सीवरेज साफ करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान डबवाली के वार्ड 15 निवासी 35 वर्षीय गंगाधर उर्फ गोगड़ के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पाकर किलियांवाली चौकी के हेड कांस्टेबल सुखपाल सिंह और गुरचरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को सीवरेज से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर किलियांवाली पुलिस को सूचना मिली की एक युवक सीवरेज की गाद में धंसा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक की शिनाख्त के प्रयास किए। आरा मालिक सुखविंद्र सिंह से जानकारी जुटाकर पुलिस वार्ड 15 में पहुंची और परिजनों से संपर्क किया। सूचना पाकर वार्ड पार्षद सहित मोहल्ले के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस ने कुछ युवकों की सहायता से शव को सीवरेज से बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक के भाई विनोद कुमार ने शव की पहचान गंगाधर के तौर पर की। पंजाब पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिन्होंने उसे सीवरेज में उतारा था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक आरा मालिक सुखविंद्र सिंह उसे बुलाकर आरे पर काम करवाने के लिए ले गया था। अब आरे पर तो सीवरेज का कनेक्शन नहीं था फिर वह किसके कहने पर किसका सीवरेज का कनेक्शन खोलने के लिए मैनहोल में उतरा था। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध लग रहा है। गंगाधर को सीवरेज में उतारने वाले अब चुप्पी साधे हुए हैं। वार्डवासियों व परिजनों ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed